Bangladesh Voting live: 11 बजे तक 15 फीसदी मतदान, बीएनपी औ जमात समर्थक भिड़े

0
433
Bangladesh Voting live
Bangladesh Voting live: 11 बजे तक 15 फीसदी मतदान, बीएनपी औ जमात समर्थक भिड़े
  • 299 सीटों पर चल रहा मतदान

Bangladesh Parliamentary Elections Updates, (आज समाज), ढाका: बांग्लादेश में 13वें संसदीय चुनाव के लिए सुबह से वोटिंग जारी है और बांग्लादेश चुनाव आयोग के मुताबिक 11 बजे तक क़रीब15 फीसदी मतदान दर्ज किया गया है। राजधानी  ढाका के मीरपुर-10 चुनाव क्षेत्र में जमात और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) समर्थकों के बीच झड़प की खबर है। जमात-ए-इस्लामी के प्रमुख शफीकुर रहमान इस सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।

जमात व बीएनपी के बीच मुख्य मुकाबला

शेख हसीना के हटने के बाद यह पहला आम चुनाव है। 300 में से 299 सीटों पर आज मतदान चल रहा है और मुख्य मुकाबला जमात-ए-इस्लामी व बीएनपी के बीच है। वहीं अवामी लीग चुनाव से बाहर है। आयोग की रिपोर्ट में बताया गया है कि सुबह 11 बजे तक 14.96% वोट डाले गए हैं। सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गई। देश भर के 32,000 मतदान केंद्र बनाए गए हैं और करीब नौ लाख कर्मियों को सुरक्षा के लिए लगाया गया है।

चुनाव आयुक्त एएमएम नासिरउद्दीन का बयान

मुख्य चुनाव आयुक्त एएमएम नासिरउद्दीन ने कहा है कि बांग्लादेश लोकतंत्र की राह पर चल पड़ा है और जल्द देश अपनी मंजिल तक पहुंच जाएगा। उनका दावा है कि शांतिपूर्वक मतदान संपन्न करवाने के मकसद व्यवस्था बेहतर की गई है और अंतरराष्ट्रीय चुनाव पर्यवेक्षक भी इससे खुश हैं। नासिरउद्दीन ने कहा है कि हम देश में शांति पूर्ण चुनाव संपन्न करवाएंगे।

युवा वोटरों में खासा उत्साह

मतदान को लेकर युवा वोटरों में खासा उत्साह है। मतदान के शुरुआती घंटों में सुबह-सुबह बड़ी संख्या में युवा वोटर्स वोट डालने मतदान केंद्रों पर पहुंचे हैं। इसके अलावा देश में चुनावी प्रक्रिया शांतिपूर्वक चल रही है। अब तक मतदान के बीच हिंसा की कोई बड़ी घटना नहीं है। बता दें कि बंग्लादेश के संसद में 350 सीटें हैं, पर चुनाव सीधे तौर पर 300 सीटों पर ही होता है। इस हिसाब से बहुमत का आंकड़ा 150 है।

इस कारण 300 में से 299 सीटों पर हो रही वोटिंग 

शेरपुर-3 संसदीय सीट पर इस दफा एक प्रत्याशी की मौत हो गई है जिसके कारण वहां वोटिंग नहीं हो रही है। इसी कारण 299 सीटों के लिए वोटिंग हो रही है। देश में 50 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हैं और इनके लिए सीधे इलेक्शन नहीं होता है। ये सीटें राजनीतिक पार्टियों में आनुपातिक आधार पर वितरित की जाती हैं।

ये भी पढ़ें: Bangladesh Poll Updates: जमात-ए-इस्लामी, एनसीपी, बीएनपी के दिग्गजों ने किया मतदान

  • TAGS
  • [post_tags]