Ayatollah Ali Khamenei funeral : 4 से 9 जुलाई तक चलेगा अयातुल्ला अली खामेनेई का अंतिम संस्कार

0
2013
Ayatollah Ali Khamenei funeral : 4 से 9 जुलाई तक चलेगा अयातुल्ला अली खामेनेई का अंतिम संस्कार
Ayatollah Ali Khamenei funeral : 4 से 9 जुलाई तक चलेगा अयातुल्ला अली खामेनेई का अंतिम संस्कार

जनाजे में 1.5 से 2 करोड़ लोग शामिल होने की उम्मीद, जनाजे में मोजतबा खामेनेई सार्वजनिक रूप से नहीं दिखेंगे

Ayatollah Ali Khamenei funeral (आज समाज), तेहरान : 28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल द्वारा किए गए संयुक्त हमलों में ईरान से सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई थी। खामेनेई की मौत के बाद अमेरिका ने यह नहीं सोचा था कि यह युद्ध उसके लिए इतनी बड़ी परीक्षा के रूप में सामने आएगा। बहरहाल दोनों देशों के बीच समझौते को लेकर वार्ता कतर की राजधानी दोहा में चल रही है। वहीं ईरानी प्रशासन ने अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार संबंधी जानकारी साझा करते हुए कहा है कि खामेनेई का अंतिम संस्कार 4 से 9 जुलाई तक चलेगा।

ईरानी अधिकारियों के मुताबिक, यह देश के इतिहास के सबसे बड़े राजकीय अंतिम संस्कारों में शामिल होगा। समारोह में 1.5 से 2 करोड़ लोगों के पहुंचने का अनुमान है। इसे देखते हुए पूरे देश में हाई अलर्ट घोषित किया गया है। अंतिम संस्कार में 30 से ज्यादा देशों के नेता और प्रतिनिधि, जबकि 90 देशों के धार्मिक प्रतिनिधि शामिल होंगे। भारत, पाकिस्तान, रूस और चीन समेत कई देशों ने अपने प्रतिनिधिमंडल भेजने की पुष्टि की है।

मशहद में किया जाएगा अंतिम संस्कार

अमेरिका-इजरायल के हमले में जान गंवाने ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई का अंतिम संस्कार 4 जुलाई को शुरू होगा। उनका अंतिम संस्कार 9 जुलाई को मशहद में किया जाएगा। इस जनाजे में लाखों करोड़ों लोग शामिल होंगे। ईरान ने भारत सहित कई देशों के राजनेताओं को खामेनई की अंतिम विदाई में शामिल होने का न्योता भेजा है। गौरतलब है कि इस जनाजे में ईरान के मौजूदा सर्वोच्च धार्मिक नेता और अली खामेनेई के बेटे मोजतबा खामेनेई सार्वजनिक रूप से नहीं दिखेंगे। ऐसा सुरक्षा चिंताओं की वजह से किया जा रहा है।

यह बोले भारत में ईरानी प्रतिनिधि

भारत में वर्तमान नेता के प्रतिनिधि, आयतुल्लाह हकीम इलाही के अनुसार, सुरक्षा चिंताओं के कारण मोजतबा, पिता के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं होंगे। इलाही ने इस फैसले का कारण इजरायली धमकियों और निगरानी के जोखिमों को भी बताया, जिससे सार्वजनिक उपस्थिति खतरनाक हो सकती थी। बता दें कि खामेनेई 28 फरवरी को ईरान के साथ अमेरिका-इजराइल युद्ध के पहले दिन एक हवाई हमले में मारे गए थे।

ये भी पढ़ें : Donald Trump : मैंने भारत और पाकिस्तान के बीच संभावित युद्ध रुकवाया : ट्रंप

  • TAGS
  • [post_tags]