Assembly Elections 2022 Latest Update पांच राज्यों में बजा विधानसभा चुनाव का बिगुल

0
580
Assembly Elections 2022 Latest Update

आज समाज डिजिटल, नई दिल्ली:

Assembly Elections 2022 Latest Update चुनाव आयोग ने आखिरकार पांच राज्यों में चुनावी बिगुल फूंक ही दिया। इन राज्यों में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं। ये राज्य हैं उत्तराखंड, गोवा, मणिपुर, सबसे अधिक महत्वपूर्ण उत्तरप्रदेश और पंजाब। इन राज्यों में काफी समय से चुनावी रैलियों और सभाओं ने रूप लेना शुरू कर दिया है। आज से ही चुनाव आचार संहिता भी लागू हो गई है।

Assembly Elections 2022 Latest Update

सभी राजनीतिक पार्टियों ने इन चुनावों के लिए गणित जोड़ना शुरू कर दिया है। ये पार्टियां अब चुनावी रण में पूरी तरह से उतर जाएंगी। काफी समय से कयास लगाए जा रहे थे कि पांचों राज्यों पर कोरोना के बादल के चलते चुनाव टल जाएंगे, लेकिन आज की बैठक ने इन कयासों पर भी विराम लगा दिया। इन सबसे पहले चुनाव आयोग ने चुनावी राज्यों का दौरा कर हालातों का जायजा लेते हुए सभी राजनीतिक पार्टियों से चर्चा की थी। उसके बाद ही चुनाव आयोग ने चुनाव कराने की बात कही थी।

मतदाताओं के लिए कई ऐप सक्रिय Assembly Elections 2022 Latest Update

Assembly Elections 2022 Latest Update

मतदाता अपने मोबाइल पर अपने उम्मीदवार की जानकारी हासिल करने के लिए इस ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं। एप पर मौजूद जानकारी के हिसाब से मतदाता तय कर सकता है कि उसे किसे अपना वोट देना है किसे नहीं। आज का मतदाता जागरूक और पढ़ा लिखा है। जो खुद तय कर सकता है कि उसका वोट किसे जाए।

रैलियों पर रहेगी चुनाव आयोग की नजर Assembly Elections 2022 Latest Update

Assembly Elections 2022 Latest Update

भारतीय चुनाव आयोग ने कोरोना की स्थिति को मद्देनजर रखते हुए कई कड़े फैसले लिए हैं। चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया है कि चुनाव कोरोना प्रोटोकॉल के तहत कराए जाएंगे। मतदान से जुड़े हर कर्मचारी को र्प्रिकॉशन डोज लेना अनिवार्य होगा। वहीं मतदान केंद्रों पर भी मतदाता मास्क पहनकर ही आएं,कोविड को देखते हुए आयोग ने मतदान की समय सीमा में भी बदलाव किया है। अब मतदाताओं की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए समय में एक घंंटे की बढौतरी की है। वहीं बुजुर्गों और दिव्यांगों के लिए भी विशेष व्यवस्था करने के निर्देश चुनावी राज्यों को दिए हैं। आयोग ने साफ किया है कि कोविड मरीजों सहित उपरोक्त दोनों वर्गों को पोस्टल वोटिंग करने का अधिकार दिया गया है।

ऐप पर करा सकते हैं शिकायत दर्ज Assembly Elections 2022 Latest Update

Assembly Elections 2022 Latest Update

अगर किसी भी नागरिक को चुनावों के दौरान अपने आसपास कोई ऐसी गतिविधि नजर आती है तो वह एप पर जाकर शिकायत कर सकता है। एप पर दी गई जानकारी बिल्कुल गुप्त रखी जाएगी। मौके पर पहुंच कर अवांछित कार्य पर उचित कार्रवाई की जाएगी। वहीं उम्मीदवारों के लिए चुनावों पर खर्च करने के लिए भी सीमा तय करते हुए कहा है कि उम्मीदवार 28 से 40 लाख रुपए ही खर्च कर सकता है।

 

रैलियों पर चुनाव आयोग का फैसला Assembly Elections 2022 Latest Update

Assembly Elections 2022 Latest Update

कोरोना महामारी के बढ़ते मामलों के बीच आयोग ने पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान कर दिया है। इस दौरान आयोग ने राजनीतिक पार्टियों की ओर से की जाने वाली रैलियों पर भी कैंची चलाते हुए कहा कि 15 जनवरी तक किसी भी प्रकार की रैली या पदयात्रा नहीं की जा सकती। यही नहीं नुक्कड़ मीटिंग पर भी आयोग ने लगाम लगा दी है। अगर फिर भी कोई ऐसा करता है तो उस पर कार्रवाई की जाएगी।

सात चरणों में पांचों राज्यों में चुनाव Assembly Elections 2022 Latest Update

10 फरवरी को पहला चरण, 14 जनवरी को दूसरा चरण, 20 फरवरी को दूसरा चरण, 23 फरवरी चौथा चरण, 27 फरवरी को पांचवां चरण, 3 मार्च को छठे दौर का मतदान होगा, जबकि 7 मार्च को आखिरी चरण के लिए वोट पड़ेंगे। 10 मार्च को सभी पांचों राज्यों के चुनाव के नतीजे आएंगे।

690 विधानसभा क्षेत्र में चुनाव Assembly Elections 2022 Latest Update

मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने कहा कि देश में 5 राज्यों की 690 विधानसभाओं में चुनाव कराए जाएंगे। 18.34 करोड़ मतदाता चुनाव में हिस्सा लेंगे। कोरोना के बीच चुनाव कराने के लिए नए प्रोटकॉल लागू किए जाएंगे। कोरोना नियमों के साथ चुनाव कराए जाएंगे। पोलिंग बूथ पर मास्क, सेनिटाइजर आदि उपलब्ध कराए जाएंगे। थर्मल स्कैनिंग की भी व्यवस्था की गई है।

ये अहम फैसले लिए गए Assembly Elections 2022 Latest Update

16% पोलिंग बूथ बढ़ाए गए हैं। 2.15 लाख से ज्यादा पोलिंग स्टेशन बने हैं। इस बार पोलिंग स्टेशन पर मैक्सिमम वोटर्स की संख्या 1500 से 1250 कर दी गई है।
80 प्लस आयु वाले वरिष्ठ नागरिक, दिव्यांगों और कोरोनावायरस से प्रभावित लोगों को घर से वोट करने की सुविधा मिलेगी। कोविड पॉजिटिव लोगों के लिए बैलट वोटिंग की सहूलियत होगी।

Read Also : Human Rights Day Messages 2021

Connect With Us:-  Twitter Facebook

SHARE