Assembly Election Result 2022 : गुजरात में भाजपा की एकतरफा बढ़त, 150 सीटों पर आगे, हिमाचल में कांग्रेस से कांटे की टक्कर

0
730
Assembly Election Result 2022

आज समाज डिजिटल, Assembly Election Result 2022 : आज कड़ी सुरक्षा के बीच गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के आज नतीजे आ रहे हैं। सुबह 8 बजे से मतगणना गिनती जारी है। गुजरात में शुरूआती रुझानों में ही भाजपा को बड़ी बढ़त मिलती दिख रही है तो वहीं, हिमाचल प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस में कांटे की टक्कर चल रही है। यहां कभी भाजा आगे हो रही है तो कभी कांग्रेस आगे हो जाती है। उधर, आज उत्तर प्रदेश की मैनपुरी लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव के भी नतीजे आ रहे हैं, जिसमें सपा उम्मीदवार डिंपल यादव आगे चल रही हैं। मैनपुरी सीट सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद खाली हुई है।

सबसे पहले बात गुजरात की करें तो यहां भाजपा ऐतिहासिक जीत दर्ज करती दिखाई दे रही है। रुझानों के मुताबिक भाजपा 182 में से 150 सीटों पर आगे है और एक पर जीत चुकी है। यदि ये रुझान नतीजों में तब्दील होते हैं, तो भाजपा 1985 में कांग्रेस की सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड तोड़ देगी।

कांग्रेस 14 और आम आदमी पार्टी 5 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। इधर, निर्दलीय और अन्य कैंडिडेट्स के खाते में 5 सीटें जाती दिखाई दे रही हैं। गुजरात में आज सुबह 8 बजे से पहले आधे घंटे में पोस्टल बैलेट्स की गिनती के बाद EVM से काउंटिंग शुरू हुई थी।

बड़ी सीटों की बात करें तो जामनगर से भाजपा की रीवाबा, अहमदाबाद से CM भूपेंद्र पटेल, वीरमगाम से भाजपा के हार्दिक पटेल आगे चल रहे हैं। भाजपा की लीड को देखते हुए पार्टी समर्थकों ने जश्न शुरू कर दिया है। AAP के CM कैंडिडेट इशुदान गढ़वी भी लीड बनाए हुए हैं।

गुजरात विधानसभा चुनाव मुख्य बिंदु (Assembly Election Result 2022)

मुख्य अपडेट में राजकोट जिले के धोराजी सीट पर भाजपा के उम्मीदवार डॉ. महेंद्र पाडलिया जीत चुके हैं। भावनगर (पश्चिम) से बीजेपी के शिक्षामंत्री जीतू वाघाणी 2000 वोटों से आगे चल रहे हैं। पहले राउंड में वे कांग्रेस कैंडिडेट से पिछड़ गए थे। वीरमगाम में हार्दिक पटेल ने AAP के अमर सिंह ठाकोर पर बढ़त बना ली है। पहले राउंड में वे पीछे चल रहे थे। इससे पहले उन्होंने दावा किया था कि भाजपा 135 से 145 सीटे जीतेगी।

मोरबी में भाजपा के कांतिलाल अमृतिया आगे चल रहे हैं। वे ब्रिज हादसे के समय लोगों को बचाने के लिए मच्छू नदी में कूदे थे। जिले की तीनों सीटों मोरबी, टंकारा और वांकानेर पर भाजपा आगे है। रूझानों पर संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा- मॉडल ऑफ गुजरात को लोगों ने स्वीकार किया है और इस मॉडल को देश में भी अब लोग स्वीकार कर रहे हैं। यह एक रिकॉर्ड इतिहास में से एक है, मैं इसके लिए जनता को धन्यवाद करता हूं।

सूरत के कतारगाम से AAP के गोपाल इटालिया आगे चल रहे हैं। वहां भाजपा-कांग्रेस और AAP के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है। कुतियाणा में लेडी डॉन संतोकबेन जडेजा के बेटे कांधल जडेजा आगे चल रहे हैं। वे निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। खंभालिया सीट पर AAP के CM कैंडिडेट इशुदान गढ़वी ने बढ़त बना ली है। यहां भाजपा दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। 

हिमाचल में भाजपा और कांग्रेस में कड़ा मुकाबला

हिमाचल प्रदेश में शुरुआती रुझानों में भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर चल रही है। शुरूआती रुझानों में भाजपा 30 और कांग्रेस 34 सीटों पर आगे चल रही है। हालांकि हर एक मिनट में रुझान बदल भी रहे हैं और दोनों पार्टियां एक दूसरे के बराबर भी आ जाती है। वहीं अन्य को 2 सीट मिली है। यहां बीजेपी वोट प्रतिशत के मामले में आगे चल रही है. जबकि सीटों के मामले में पीछे चल रही है। बीजेपी को 44%, जबकि कांग्रेस को 42% वोट मिलता दिख रहा है।

ये भी पढ़ें : Delhi MCD Election Result 2022 : दिल्ली में फिर चली आम आदमी पार्टी की आंधी, 134 सीटें जीतकर हासिल किया बहुमत

ये भी पढ़ें : Gujarat Assembly Election 2022 Updates : पीएम मोदी ने डाला वोट, एक झलक पाने के लिए उमड़ा जनसैलाब

ये भी पढ़ें : मुंबई में धारा 144 लगाने के आदेश, 2 जनवरी तक प्रदर्शन, बैठकों समेत इन एक्टिविटीज पर पूर्णत: रोक

Connect With Us: Twitter Facebook
SHARE