HomeदेशAssembly Election 2023 : 3 राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान...

Assembly Election 2023 : 3 राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान : त्रिपुरा में 16 फरवरी, मेघालय और नागालैंड में 27 फरवरी को पड़ेंगी वोटें, 2 मार्च को एक साथ आएंगे नतीजे

आज समाज डिजिटल, Assembly Election 2023 : त्रिपुरा, मेघालय और नागालैंड में इसी साल होने वाले विधानसभा चुनावों की तारीखों की घोषणा हो चुकी है। त्रिपुरा में 16 फरवरी, मेघालय और नागालैंड में 27 फरवरी को चुनाव होंगे। वहीं 2 मार्च को तीनों राज्यों के नतीजे एक साथ घोषित किए जाएंगे। बता दें कि तीनों राज्यों की विधानसभाओं का कार्यकाल मार्च में अलग-अलग तारीखों पर खत्म हो रहा है।

तीनों राज्यों में चुनावों की घोषणा करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि तीनों राज्यों में महिला वोटरों की भागीदारी ज्यादा है और यहां चुनावी हिंसा भी ज्यादा नहीं होती। हम यहां पर निष्पक्ष चुनाव के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने बताया कि तीनों राज्यों में महिला वोटरों की भागीदारी सबसे ज्यादा है। पहले के मुकाबले महिला वोटिंग का शेयर बढ़ा। तीनों राज्यों में 2.28 लाख नए वोटर पहली बार वोट देंगे।

चुनाव आयोग ने कुछ दिन पहले किया था तीनों राज्यों का दौरा

बता दें कि कुछ दिन पहले पूर्वोत्तर के इन तीनों चुनावी राज्यों में आयोग (Election Commission ) ने दौरा किया था और चुनावी तैयारियों का जायजा भी लिया था। मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार के साथ दोनों आयुक्त अनूप चंद्र पांडेय और अरुण गोयल भी गए थे। तीनों राज्यों में आयोग ने मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशकों के साथ साथ राजनीतिक दलों के नुमाइंदों के साथ बैठकें भी की थीं। चुनाव आयोग के अधिकारी सबसे पहले 11 जनवरी को त्रिपुरा पहुंचें, यहां से नागालैंड और अंत में मेघालय का दौरा किया गया। 

50% पोलिंग बूथ पर वेब कास्टिंग

मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि वोटर लिस्ट पब्लिश हो गई हैं। तीनों राज्यों में महिला वोटरों की संख्या बढ़ी है। उन्होंने बताया कि नगालैंड में 2,315, मेघालय में 3,482 और त्रिपुरा में 3,328 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। 50% पोलिंग बूथ पर वेब कास्टिंग की जाएगी।

तीनों राज्यों में 60-60 सीटें

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि यह चुनाव से संबंधित पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस है। इस साल और चुनाव होंगे और प्रेस कॉन्फ्रेंस होती रहेंगी। उन्होंने बताया कि नगालैंड, मेघालय और त्रिपुरा में क्रमश: 12 मार्च, 15 मार्च और 22 मार्च को विधानसभा चुनाव का कार्यकाल खत्म हो रहा है। तीनों राज्यों में 60-60 सीटें हैं। इन तीनों राज्यों में महिलाओं की वोटिंग में भागीदारी ज्यादा रही है।

2023 में इन राज्यों में होंगे चुनाव (Assembly Election 2023)

गौरतलब है कि उक्त तीनों राज्यों के अलावा 2023 में अप्रैल-मई में संभव है जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव कराए जाएं। फिर मई में कर्नाटक, नवंबर में छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और मिजोरम के बाद साल के अंत यानि दिसंबर में तेलंगाना और राजस्थान में चुनाव की तारीखों का ऐलान किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें : भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक

ये भी पढ़ें : बुढ़ापा पेंशन होगी 3000 रुपए प्रति माह, आम बजट से पहले सरकार बना रही प्लान

ये भी पढ़ें : ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का हिमाचल में भव्य स्वागत

ये भी पढ़ें : U19 Womens World Cup का आज से आगाज, कहां देखें लाइव प्रसारण, किस टीम का कब और किसके है मैच, जानिए पूरा शेड्यूल

Connect With Us: Twitter Facebook
SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular