‘भारत जोड़ो यात्रा’ का हिमाचल में भव्य स्वागत, राहुल बोले- केंद्र सरकार की सभी नीतियां अरबपतियों के हित में रही

0
357
'Bharat Jodo Yatra' in Himachal

आज समाज डिजिटल, ‘Bharat Jodo Yatra’ in Himachal Pradesh : कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ ने राहुल गांधी के नेतृत्व में आज सुबह हिमाचल प्रदेश में प्रवेश कर गई है, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। राहुल गांधी (Rahul Gandhi) सबसे पहले जिला कांगड़ा के इंदौरा उपमंडल के मिलवां में पहुचे। यहां मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू (Sukhvinder Singh Sukhu) ने उनका स्वागत किया। राहुल गांधी के स्वागत के दौरान के दौरान सीएम सुक्खू के साथ मंत्रि मंडल के सदस्य भी मौजूद रहे।

इस दौरान राहुल गांधी ने भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) पर निशाना साधा और उन पर देश में नफरत, हिंसा तथा भय फैलाने का आरोप लगाया। राहुल गांधी ने कहा, ‘‘केंद्र सरकार की सभी नीतियों नोटबंदी, GST (वस्तु एवं सेवा कर) और कृषि विरोधी कानून का मकसद तीन-चार अरबपतियों को लाभ पहुंचाना है।

Rahul Gandhi

उन्होंने कहा, ‘‘किसानों, नौजवानों और मजदूरों का कल्याण उनके एजेंडा में शामिल नहीं है।” कड़ाके की ठंड के बीच हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, राज्य के मंत्रियों और पार्टी विधायकों के साथ सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इन्दौरा के पास मनसेर टोल प्लाजा पर यात्रा का स्वागत किया।

संसद में मुद्दे उठाने नहीं दिए जाते

राहुल आगे बोले, यात्रा से पहले हमने संसद में मुद्दों को उठाने की कोशिश की लेकिन हमें वो मुद्दे उठाने नहीं देते। हम भारत की संस्थाओं के माध्यम से भी ऐसा नहीं कर सकते चाहे वो न्यायपालिका हो या मीडिया, वो सभी बीजेपी-आरएसएस के दबाव में हैं। इसलिए हमने कन्याकुमारी से यात्रा शुरू की। (Rahul Gandhi)

हिमाचल में पहले से लंबा होगा यात्रा का रूट

हिमाचल प्रदेश में हुए कांग्रेस की हाल ही में पूर्ण बहुमत से सरकार बनी है। इस जीत से उत्साहित कांग्रेस लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट गई है। माना जा रहा है कि भारत जोड़ो यात्रा, जो पहले महज चंद किलोमीटर ही हिमाचल से गुजरनी थी उसे अब करीब 24 किलोमीटर का विस्तार दिया गया है। पार्टी का भी दावा है कि यात्रा से कांग्रेस को सफलता मिल रही है। ये यात्रा लोकसभा चुनाव परिणाम पर असर डालेगी।

राहुल मिलेंगे पुरानी पेंशन योजना के लाभार्थियों से मिलेंगे 

हिमाचल प्रदेश में राहुल गांधी पुरानी पेंशन योजना के करीब 100 लाभार्थियों से मुलाकात करेंगे। यात्रा में अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी अजय ठाकुर भी शामिल होंगे। राहुल गांधी ने उन्हें पत्र भेजकर यात्रा में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।

ये भी पढ़ें : भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक

ये भी पढ़ें : बुढ़ापा पेंशन होगी 3000 रुपए प्रति माह, आम बजट से पहले सरकार बना रही प्लान

ये भी पढ़ें : केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को जान से मारने की धमकी, 67 मिनट में किए आई 3 कॉल, फिरौती भी मांगी, पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा

ये भी पढ़ें : U19 Womens World Cup का आज से आगाज, कहां देखें लाइव प्रसारण, किस टीम का कब और किसके है मैच, जानिए पूरा शेड्यूल

Connect With Us: Twitter Facebook
SHARE