US- Iran Conflict : ईरान पर जल्द हमला कर सकता है अमेरिका

0
456
US- Iran Conflict : ईरान पर जल्द हमला कर सकता है अमेरिका
US- Iran Conflict : ईरान पर जल्द हमला कर सकता है अमेरिका

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा वे सीमित सैन्य कार्रवाई पर कर रहे विचार, खामेनेई व उसके बेटे की हो सकती है हत्या

US- Iran Conflict (आज समाज), वॉशिंगटन : अमेरिका और ईरान के बीच पिछले कुछ समय से तनाव चरम पर है दोनों देशों ने इसे कम करने के लिए वार्ता का दौर चलाया जो अभी भी जारी है लेकिन इसके आशानुरूप परिणाम सामने न आने से अमेरिका नाराज है। ज्ञात रहे कि पहले अमेरिका और ईरान के बीच ओमान में वार्ता हुई थी जिसके बाद जिनेवा में एक बार फिर से अमेरिका और ईरान प्रतिनिधियों के बीच ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर बातचीत हुई। जो बेनतीजा रही। ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने शनिवार को कहा कि अमेरिका के साथ परमाणु वार्ता के बीच उनका देश विश्व शक्तियों के दबाव के आगे नहीं झुकेगा।

ईरान के रवैये पर यह बोले ट्रंप

इसी बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वे ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर दबाव बनाने के लिए सीमित सैन्य कार्रवाई पर विचार कर रहे हैं। व्हाइट हाउस में ट्रंप ने स्पष्ट किया, मैं कह सकता हूं कि मैं इस पर विचार कर रहा हूं। उन्होंने यह भी बताया कि जल्द इस बारे में अंतिम निर्णय लिया जाएगा, हालांकि तेहरान के साथ किसी समझौते की संभावना अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुई है।

रिपोर्ट के अनुसार राष्ट्रपति ट्रंप ने यह भी संकेत दिया कि अगर परमाणु कार्यक्रम को लेकर तेहरान के साथ समझौता हो जाता है, तो सैन्य कार्रवाई टाली जा सकती है। हालांकि ट्रंप पहले ही चेतावनी दे चुके हैं कि अगर अमेरिका ईरान पर हमला करता है, तो वह जून में ईरानी परमाणु ठिकानों पर किए गए सीमित अमेरिकी हमलों से कहीं ज्यादा गंभीर होगा।

खामेनेई और उसके बेटे की जान को खतरा

ट्रंप के सामने सैन्य विकल्पों के रूप में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई और उनके बेटे मोजतबा खामेनेई की लक्षित हत्या जैसे विकल्प भी प्रस्तुत किए गए हैं। हालांकि, राष्ट्रपति ने फिलहाल ईरान पर हमले के मुद्दे पर फैसला नहीं लिया है। ट्रंप के वरिष्ठ सलाहकार के हवाले से एक्सियोस ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि अमेरिकी राष्ट्रपति के समक्ष कई परिदृश्यों पर चर्चा की गई। इनमें से एक था-खामेनेई, उनके बेटे मोजतबा व अन्य मुल्लाओं को हमले में मार गिराना। मोजतबा को व्यापक रूप से उनके पिता के संभावित उत्तराधिकारी के रूप में देखा जाता है।

ये भी पढ़ें : Mata Vaishno Devi Temple : आतंकी हमले के इनपुट के बाद माता वैष्णो देवी भवन में हाई अलर्ट

  • TAGS
  • [post_tags]