Israel US Iran War Update: अमेरिका ने पाकिस्तानी एयरस्पेस से ईरान पर हमला किया

0
331
Israel US Iran War Update: अमेरिका ने पाकिस्तानी एयरस्पेस से ईरान पर हमला किया
Israel US Iran War Update: अमेरिका ने पाकिस्तानी एयरस्पेस से ईरान पर हमला किया

ईरानी कमांडर की पाक को धमकी, कहा- अगर ये सच है तो कीमत चुकानी होगी
Israel US Iran War Update, (आज समाज), तेल अवीव/तेहरान: इजराइल-अमेरिका और ईरान जंग के बीच पाकिस्तान पर आरोप लगा है कि उसने अमेरिका को ईरान पर हमले के लिए अपने एयरस्पेस का इस्तेमाल करने दिया है। वहीं, ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड के एक सीनियर कमांडर ने कहा कि यदि पाकिस्तान ने ऐसा किया है तो वह सुरक्षित नहीं रहेगा और उसे इसकी कीमत चुकानी होगी। युद्ध के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अपने पुराने सहयोगी ब्रिटेन पर नाराजगी जताई है।

दरअसल ब्रिटिश पीएम कीर स्टार्मर ने अमेरिका को हिंद महासागर में मौजूद अपना मिलिट्री बेस डिएगो गॉर्सिया देने में देर की। ब्रिटेन ने 48 घंटे बाद इसकी इजाजत दी और कहा कि अमेरिका को यहां से सिर्फ ईरान के मिसाइल ठिकानों को निशाना बनाने की परमिशन होगी। इसे लेकर ट्रम्प ने कहा है कि वे ब्रिटिश पीएम से बेहद निराश है।

ईरान का 4 देशों में 6 अमेरिकी बेस पर हमला, कई फाइटर जेट क्रैश

ईरान ने सोमवार को मिडिल-ईस्ट के 4 देशों में 6 अमेरिकी बेस पर हमला किया है। कुवैत में अमेरिका के कई फाइटर जेट क्रैश हो गए है, हालांकि, इसमें किसी मौत की नहीं हुई है।

अमेरिका से कोई बातचीत नहीं करेगा ईरान

दूसरी ओर ईरान के टॉप नेशनल सिक्योरिटी अधिकारी अली लारीजानी ने सोमवार को कहा कि ईरान अमेरिका से कोई बातचीत नहीं करेगा। यह बयान उन खबरों के जवाब में आया है, जिनमें कहा गया था कि ईरान ने अमेरिका से फिर से बातचीत शुरू करने की कोशिश की है।

555 लोगों की हो चुकी मौत

अल-जजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका और इजराइल ने मिलकर अब तक ईरान के 1000 से ज्यादा ठिकानों पर हमले किए हैं। इस दौरान शुरूआती 30 घंटे में 2000 से ज्यादा बम गिराए गए। इनमें अब तक 555 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 700 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। एक स्कूल पर मिसाइल गिरने से 180 छात्राओं की मौत हो गई और 45 घायल हैं।

ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की पत्नी की भी मौत

ईरान की सरकारी मीडिया ने पुष्टि की है कि देश के मृत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की पत्नी मंसूरेह खोझस्तेह बघेरजादेह ने उन चोटों से आज दम तोड़ दिया, जो उन्हें हालिया संयुक्त अमेरिकी-इजराइली हवाई हमलों के दौरान लगी थीं।

ये भी पढ़ें: सीसीएस बैठक में पश्चिम एशिया तनाव पर हुआ मंथन

  • TAGS
  • [post_tags]