करहल सीट से चुनाव लड़ेंगे अखिलेश यादव Akhilesh Yadav Contest From Karhal

0
770
Akhilesh Yadav Contest From
Akhilesh Yadav Contest From

आज समाज डिजिटल, लखनऊ:
Akhilesh Yadav Contest From Karhal: उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव मैनपुरी की करहल सीट से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। इसकी घोषणा वीरवार को समाजवादी पार्टी ने की। इससे पहले अखिलेश यादव के आजमगढ़ या संभल से चुनाव लड़ने के कयास लगाए जा रहे थे।

अब तक की अटकलें खत्म Akhilesh Yadav Contest From Karhal

सीएम योगी आदित्यनाथ के गोरखपुर शहर से विधानसभा चुनाव लड़ने के एलान के बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी चुनाव लड़ने की घोषणा की थी। इसके बाद से यह कहा जाने लगा कि वह आजमगढ़ के किसी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ सकते हैं, लेकिन वीरवार को करहल सीट से उनके चुनाव लड़ने के ऐलान के साथ ही यह अटकलें भी खत्म हो गईं।

चुनाव लड़ने का प्रस्ताव अध्यक्ष को भेजा Akhilesh Yadav Contest From Karhal

मैनपुरी की करहल विधानसभा सीट से अखिलेश यादव के चुनाव लड़ने का प्रस्ताव जिला संगठन ने पार्टी अध्यक्ष को भेजा है। सपा के एक प्रतिनिधि मंडल ने गुरुवार को लखनऊ में गुरुवार को अखिलेश यादव से मुलाकात की और मांग की, कि वह करहल सीट से चुनाव लड़ें।

मुलायम सिंह की कर्मभूमि है मैनपुरी Akhilesh Yadav Contest From Karhal

सपा जिला प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि मुलायम सिंह यादव की कर्मभूमि मैनपुरी है। उनका यहां से काफी लगाव है। वह पहली बार मैनपुरी से ही जीतकर रक्षा मंत्री बने थे। अखिलेश यादव के करहल सीट से चुनाव लड़ने का प्रस्ताव जिला संगठन ने पारित कर दिया है। बता दें, करहल विधानसभा सीट से इस समय सपा के सोबरन सिंह यादव विधायक हैं। उन्होंने बीजेपी के रमा शाक्य को 38 हजार 405 मतों से शिकस्त दी थी।

ALSO READ:

ALSO READ: यूपी कांग्रेस की दूसरी सूची जारी, 41 के नाम, 16 महिलाएं

ALSO READ: वैश्य शिक्षण संस्थाओं में प्रशासक लगने का विरोध : Opposition To Administrator

Also read : Kullu Accident News जेसीबी खाई में गिरने से चार लोगों की मौत

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE