Ajit Pawar Funeral: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम की अंतिम यात्रा शुरू, कुछ देर में बारामती में होगा अंतिम संस्कार

0
196
Ajit Pawar Funeral
Ajit Pawar Funeral: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम की अंतिम यात्रा शुरू, कुछ देर में बारामती में होगा अंतिम संस्कार

Ajit Pawar Last Journey Begins, (आज समाज), बारामती: महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के वरिष्ठ नेता अजीत पवार की अंतिम यात्रा  शुरू हो गई है। पुणे के बारामती में 11 बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। अंतिम संस्कार गृह मंत्री शाह भी शामिल होंगे। अंतिम यात्रा से पहले अंतिम दर्शनार्थ अजीत पवार का पार्थिव शरीर उनके काटेवाड़ी आवास पर रखा गया था जहां, हजारों की संख्या में उनके समर्थकों व अन्य लोगों ने नम आंखों से उन्हें भावभीनी विदाई दी।

‘अजित दादा अमर रहें’ के नारे लगा रहे थे समर्थक

काटेवाड़ी आवास से जब अजीत पवार की अंतिम यात्रा शुरू हुई तो हजारों समर्थक सड़कों के किनारे खड़े थे और ‘अजित दादा अमर रहें’ के नारे लगा रहे थे। पार्थिव शरीर को एक शव वाहन में विद्या प्रतिष्ठान मैदान ले जाया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में अजित के चाहने वाले शव वाहन के साथ चल रहे थे और शोक में डूबे थे। इसके अलावा वरिष्ठ राजनीतिक नेता और गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। पवार साहब का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।

विमान दुर्घटना में कल हो गई थी मौत 

बता दें कि बीते कल सुबह पौने 9 बजे मुंबई से बारामती जाते समय एक चार्टर्ड विमान दुर्घटना में पवार की मौत हुई।उनके साथ विमान में सवार क्रू मेंबर सहित 4 अन्य लोगों की भी मौत हो गई है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के अलावा अलग-अलग पार्टियों के कई बड़े नेताओं के अंतिम दर्शन के लिए मौजूद रहने की उम्मीद है।

अंतिम संस्कार में शामिल हुए परिवार के सदस्य 

अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार और उनके बेटे पार्थ पवार और जय पवार अंतिम यात्रा के दौरान मौजूद थे। पवार परिवार के भतीजे रोहित पवार भी अंतिम यात्रा में शामिल हुए। माहौल गमगीन था, और भावनाएं उमड़ रही थीं, क्योंकि बारामती ने अपने इतिहास में सबसे बड़ी अंतिम संस्कार सभाओं में से एक देखी।

यह भी पढ़ें : Ajit Pawar Death Updates: महाराष्ट्र सियासत के ‘दादा’ अजीत अनंतराव पवार का अंतिम संस्कार कल

  • TAGS
  • [post_tags]