Ajmer Bus Accident: अजमेर में 200 फीट गहरी खाई में गिरी सवारियों से भरी बस, दो महिलाओं की मौत

0
352
Ajmer Bus Accident: अजमेर में 200 फीट गहरी खाई में गिरी सवारियों से भरी बस, दो महिलाओं की मौत
Ajmer Bus Accident: अजमेर में 200 फीट गहरी खाई में गिरी सवारियों से भरी बस, दो महिलाओं की मौत

ड्राइवर कूदकर फरार, यात्रियों को कपड़ों से रस्सी बनाकर बाहर निकाला
Ajmer Bus Accident, (आज समाज), अजमेर: राजस्थान के अजमेर में आज एक बड़ा हादसा घटित होने का समाचार प्राप्त हुआ है। यहां पर सवारियों से भरी बस 200 फीट नीचे खाई में गिर गई। हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि 31 लोग घायल हो गए। बस में कुल 33 लोग सवार थे। सभी पुष्कर जा रहे थे। वे पीसांगन (अजमेर) में मायरा भरने जा रहे थे।

दोपहर 12 बजे हुआ हादसा

इस दौरान पुष्कर घाटी में बस बेकाबू हो गई। हादसा पुष्कर से करीब 3 किलोमीटर पहले रविवार दोपहर करीब 12 बजे हुआ। मौके से गुजर रहे लोगों ने कपड़ों से रस्सी बनाकर घायलों को खाई से बाहर निकाला। सभी यात्रियों को पहले पुष्कर के सरकारी अस्पताल लेकर गए। वहां से उन्हें अजमेर के जेएलएन हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया। एक्सीडेंट के बाद पुष्कर घाटी में लंबा जाम लग गया।

ड्राइवर की तलाश जारी

सीओ ग्रामीण रामचंद्र चौधरी ने बताया, अजमेर से पुष्कर की ओर जाते समय सांझीसर से थोड़ा आगे यह हादसा हुआ है। बस अचानक मेन रोड से खाई में उतर गई। करीब 200 फीट नीचे आकर पेड़ और झाड़ियों में फंस गई। लोगों की मदद से 33 यात्रियों को हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया।

इनमें से पूजा (28) पत्नी विजय सिंह गुर्जर और विमला देवी (50) पत्नी ओम प्रकाश गुर्जर की मौत हो गई। दोनों अजमेर की रहने वाली थीं। वहीं एक घायल को हॉस्पिटल से छुट्टी दे दी गई। ड्राइवर की तलाश की जा रही है। मामले की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें : West Bengal Polls: प्रधानमंत्री मोदी ने बिष्णुपुर में ममता सरकार पर साधा निशाना

  • TAGS
  • [post_tags]