West Bengal Polls, (आज समाज), कोलकाता: पश्चिम बंगाल में अगले सप्ताह विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए वोटिंग होनी है और भाजपा व तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) समेत सभी राजनीतिक दल लगातार प्रचार में जुटे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज एक बार फिर बंगाल के दौरे पर हैं और वह विभिन्न जगहों पर जनसभाओं को संबोधित करेंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक आज राज्य में उनकी 4 रैलियां हैं।
महिलाओं व बेटियों के साथ धोखा कर रही ममता सरकार
पीएम मोदी सुबह बंगाल के बिष्णुपुर पहुंचे और यहां चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए महिला आरक्षण बिल पास न होने को लेकर विपक्षियों पर निशाना साधा। उन्होंने महिला आरक्षण कानून को लेकर बंगाल की ममता बनर्जी सरकार पर भी हमला बोला। पीएम ने कहा, बंगाल सरकार राज्य की महिलाओं व बेटियों के साथ धोखा कर रही है। वह नहीं चाहती कि अधिक संख्या में सांसद बने इसलिए ही उन्होंने संसद में कानून पारित नहीं होने दिया।
बंगाल के लोग भाजपा को दें एक मौका
पीएम ने जनता से बीजेपी को एक मौका देने की अपील की। उन्होंने कहा, बंगाल के लोग एक बार भाजपा को राज्य में सत्ता पर आने का मौका दें, हम टीएमसी की परमानेंट सर्जरी करेंगे। उन्होंने कहा, पहले चरण के मतदान के लिए अब कुछ ही दिन बाकी हैं इसलिए बंगाल के लोगों से अनुरोध है कि वे बढ़ चढ़कर मतदान में हिस्सा लेकर भाजपा के साथियों को भारी बहुमत से जिताएं। उन्होंने दावा किया कि बंगाल की जनता का संकल्प है कि इस दफा बंगाल का सीएम बीजेपी से हो।
मंडियों में टीएमसी का सिंडिकेट
प्रधानमंत्री ने कहा, आदिवासी क्षेत्रों में कई पिछड़ी जनजातियां रहती हैं और टीएमसी इन इलाकों में योजनाएं भी लागू नहीं करती। केंद्र सरकार के योगदान से त्रिपुरा व ओडिशा में आदिवासी समुदाय के लोगों के लिए मकान बनाए गए हैं, पर पश्चिम बंगाल तृणमूल कांग्रेस सत्ता पर काबिज है, जिस कारण यहां एक भी घर नहीं बना है। मोदी ने कहा, मैं यहां के युवाओं व किसानों का दर्द हूं। उन्होंने कहा, जब तक मंडियों में टीएमसी का सिंडिकेट रहेगा, शोषण होता रहेगा।
ये भी पढ़ें : PM Modi: प्रधानमंत्री ने आंध्र के डिप्टी सीएम पवन कल्याण से जाना कुशलक्षेम


