युवाओं के प्रेरणास्रोत हैं स्वामी विवेकानंद: डॉ.शर्मा : National Youth Day

0
540
National Youth Day 
National Youth Day 

संजीव कौशिक, रोहतक:
National Youth Day : गौड़ ब्राह्मण डिग्री कॉलेज की यूथ रेडक्रॉस इकाई की ओर से आज राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज सुधारक, दार्शनिक स्वामी विवेकानंद की जयंती पर उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित करके उनको श्रद्धांजलि दी गई।

READ ALSO : World Hindi Day : जाट कॉलेज में विश्व हिन्दी दिवस पर हुआ ऑनलाईन विशेष लेक्चर

सच्चे संस्कृति प्रतिनिधि थे विवेकानंद जी National Youth Day

कॉलेज प्राचार्य डॉ जयपाल शर्मा ने अपने विचार रखते हुए कहा स्वामी विवेकानंद जी ने भी अपने युवा अवस्था में भारत देश को विश्व का एक महान राष्ट्र होने की स्थिति में खड़ा किया। वो एक सच्चे संस्कृति प्रतिनिधि थे जिन्होंने युवकों में वीरता, साहस का भाव जागते हुए डर एवं कमजोरी को पाप कहा। अपनी आध्यात्मिक प्रेरणा द्वारा उन्होंने युवकों में आत्म विश्वास पैदा किया। प्राचार्य डॉ जयपाल शर्मा ने कहा हमारे देश के युवाओं की ऊर्जा और प्रतिभा बेजोड़ है।

देश को ऊंचाइयों पर ले जाने की उम्मीद National Youth Day

हम सभी को उम्मीद है कि आप अपने प्रयासों से देश को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे। उपप्राचार्य डॉ अंजू शर्मा ने कहा विवेकांनद जी के विचार और कार्य युवा के लिए एक प्रेरणा स्त्रोत की तरह काम करते हैं. उनके विचारों को पढ़ने से युवाओं के अंदर कुछ हासिल करने की उम्मीद पैदा होती है।

ये लोग रहे मौजूद National Youth Day

इस अवसर पर यूथ रेडक्रॉस काउन्सलर डॉ कपिल कौशिक,मनीषा कौशिक,सहायक प्राध्यापक तरुण वत्स,मोहन कौशिक,हेड क्लर्क वेदप्रकाश व अन्य स्टाफ सदस्य ने भी श्रद्धांजलि अर्पित करके उन्हें याद किया।

National Youth Day 

READ ALSO : चौधरी छोटूराम का पूरा जीवन समाज को अर्पित: विद्यालंकार Chhotu Ram Life Dedicated To The Society

READ ALSO : रोहतक सांसद ने कई मामले सीएम और रेलमंत्री के सामने रखे : Rohtak MP Projects

Connect With Us:-  Twitter Facebook

SHARE