National Nari Shakti Award : मंजू कौशिक को जयपुर में मिला राष्ट्रीय नारी शक्ति सम्मान

0
70
जयपुर में मंजू कौशिक को राष्ट्रीय नारी शक्ति सम्मान से सम्मानित करते वरिष्ठ आईएएस अधिकारी।
जयपुर में मंजू कौशिक को राष्ट्रीय नारी शक्ति सम्मान से सम्मानित करते वरिष्ठ आईएएस अधिकारी।
  • महिला सशक्तिकरण के लिए किए गए अनूठे कार्यों के लिए सम्मानित

Aaj Samaj (आज समाज), National Nari Shakti Award, नीरज कौशिक, महेंद्रगढ़:
हरियाणा प्रदेश में लिंगानुपात के अंतर को समाप्त करने व नारी शक्ति को राष्ट्र की मुख्यधारा में शामिल करने का निरंतर प्रयास करने वाली मंजू कौशिक को जयपुर में राष्ट्रीय नारी शक्ति सम्मान से सम्मानित किया गया। उनको यह सम्मान गत रात को प्रवासी हरियाणवी मंच द्वारा वरिष्ठ आईएएस अधिकारी ललित मेहरा व एम.पी. गुप्ता ने प्रदान किया।

इस अवसर पर भव्य हरियाणवी सांस्कृतिक संध्या का भी आयोजन किया गया। बता दे कि प्रवासी हरियाणवी मंच द्वारा प्रतिवर्ष सामाजिक समरसता के लिए श्रेष्ठ कार्य करने वाली महिला को राष्ट्रीय नारी शक्ति सम्मान से सम्मानित किया जाता है। इस वर्ष पूर्व में राष्ट्रपति अवॉर्डी एवम् नगर पालिका की उपप्रधान महेंद्रगढ़ निवासी मंजू कौशिक को प्रदान किया गया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि का दायित्व भी मंजू कौशिक ने संभाला।

कन्या बचाने के लिए 16 वर्षों से लड़ रही है लड़ाई…

मंजू कौशिक ने लिंगानुपात के अंतर की खाई को पार करने के लिए वर्ष 2006 में महेंद्रगढ़ के गांव नांगल सिरोही में कन्या के जन्म पर खुशियां मनाने वाले परिवार को सम्मानित करने की शुरुआत की। प्रारंभ में उनके इस प्रयास के कुछ लोगों द्वारा आलोचना की गई। परंतु उन्होंने गर्भ में कन्या भ्रूण का सम्मान करने वाले परिवारों को सम्मानित करने का सिलसिला जारी रखा। धीरे-धीरे लोगों की सोच बदलती रही तथा कन्या जन्म पर खुशियां मनाने की परंपरा अन्य जिलों में भी प्रारंभ की गई। श्री मति कौशिक अब तक कन्या जन्म पर कुंआ पूजन करने वाले सैंकड़ों परिवारों को सम्मानित कर चुकी है।

स्मरण रहे कि मंजू कौशिक ने विशेषकर ग्रामीण आंचल की महिलाओं को रोजगार के साधन उपलब्ध करवाने के लिए लगभग 500 महिलाओं को 10 वर्षों तक नि:शुल्क व्यवसायिक प्रशिक्षण दिलाकर उन्हें राष्ट्र की मुख्यधारा में शामिल करने का प्रयास किया। राष्ट्रीय व अंतराष्ट्रीय स्तर पर अनेक सम्मान प्राप्त करने वाली मंजू कौशिक ने महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए अनेक कार्य कर नारी शक्ति का सम्मान किया।

इससे पूर्व भी मिल चुके है अनेक सम्मान…

श्री मति कौशिक को इससे पूर्व भी राष्ट्रीय युवा सम्मान, नारी शक्ति सम्मान, गॉडफ्रे फिलिट्स ब्रेवरी सम्मान, रानी लक्ष्मीबाई सम्मान, राज्य महिला सम्मान, राष्ट्रीय समरसता सम्मान, जापान में राष्ट्रीय सामुदायिक सम्मान, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय महिला सम्मान सहित दर्जनों अंतराष्ट्रीय व राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त हो चुके है।
श्री मति कौशिक को समाज के प्रति समर्पण के लिए जयपुर में राष्ट्रीय नारी शक्ति सम्मान से सम्मानित किया गया है।

SHARE