इनर व्हील क्लब अंबाला उत्कर्ष द्वारा आयोजित की गई राष्ट्रीय स्तरीय काव्य पाठ प्रतियोगिता

0
369

संजीव कुमार, रोहतक:

इनर व्हील क्लब अंबाला उत्कर्ष द्वारा राष्ट्रीय स्तरीय काव्य पाठ प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता 15 सितम्बर को डिजिटल प्लेटफार्म से हिंदी व अंग्रेजी भाषा में आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में गौड़ ब्राह्मण डिग्री कॉलेज की बीकॉम प्रथम वर्ष की छात्रा रिया चौधरी ने अंग्रेजी भाषा में “महिला सशक्तिकरण” विषय पर काव्य पाठ करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर तीसरा स्थान प्राप्त किया। छात्रा ने इसका श्रेय कॉलेज प्राचार्य डॉ जयपाल शर्मा व अंग्रेजी में सहायक प्राध्यापिका मंजू शर्मा को दिया। सहायक प्राध्यापिका मंजू शर्मा ने बताया कि छात्रा रिया चौधरी ने अफ्रीका की अंग्रेजी कवियत्री माया एंजेलो की कविता “स्टिल आए विल राइज” का काव्य पाठ करके में तीसरा स्थान प्राप्त किया। कॉलेज प्राचार्य डॉ जयपाल शर्मा ने कहा कि यह बड़ा हर्ष का विषय है कि कॉलेज के विधार्थी पाठ्यक्रम के अलावा भी अन्य प्रतियोगिताओं में अपनी भागेदारी दे रहे है। इससे विधार्थी का कांफिडेंस बढ़ता है। उन्होंने छात्रा के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी।

SHARE