रोहतक : भाजपा- कांग्रेस किसानों के नाम पर करते राजनीतिक आडंबर- लवली

0
402

संजीव कुमार, रोहतक:

आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता लवलीन टुटेजा लवली ने कहा दोनों पार्टियां एक दूसरे के मुख्यमंत्री के पुतले फूंक कर जनता की आंखों में मिर्च डाल रहे हैं। सत्ता में रहकर भाजपा किसानों की समस्याओं का निवारण नहीं कर पा रही बल्कि राजनीतिक ड्रामेबाजी करके किसानों के जख्मों पर नमक रगड़ रही है। भाजपा सरकार ने तो किसानों के सिर तक फुड़वा दिए पिछले नौ महीनों से किसान सड़कों पर बैठे हैं। उनकी की सुध लेने की बजाए राजनीतिक आडंबर करके धरने कर रही है। जबकि कैप्टन अमरिंदर और भाजपा मिले हुए हैं कैप्टन अमरिंदर सिंह जब दिल्ली जाते हैं तो किसानों से ना मिलकर गृहमंत्री अमित शाह से मिलते हैं भाजपा और कांग्रेस दोनों को ही किसानों का दर्द दिखाई नहीं देता केवल किसानों के नाम पर राजनीतिक रोटियां सेंकने का काम करते हैं पंजाब चुनाव के मद्देनजर भाजपा मुख्यमंत्री अमरेन्द्र सिंह के कंधे पर बंदूक रखकर चलाना चाहतीं हैं।

SHARE