कश्मीरी पंडितों का उत्पीड़न जानने के लिए राष्ट्रीय आयोग बने: अरविंद National Commission Set Up To Know Harassment

0
296
National Commission Set Up To Know Harassment

प्रवीण वालिया, करनाल:
National Commission Set Up To Know Harassment :
भारतीय जनता पार्टी के रोहतक से सासंद डा. अरविंद शर्मा ने कहा कि कश्मीर से  विस्थापित हुए कश्मीरी पंडितों पर अत्याचार और उनके उत्पीड़न का सच देश के सामने आना चाहिए। जो भी इसके लिए कसूरवार हैं, उनको दंडित किया जाना चाहिए।

Read Also : जीव परमात्मा का अंश, इसलिए जीव के अंदर अपार शक्ति : हिमंजय महाराज: Himanjay ji Maharaj From Vrindavan

कश्मीर का सच जानने का सबको अधिकार

कश्मीर में जिस तरह से वहां रह रहे पंडितों की नस्ल समाप्त करने के लिए कुचक्र चलाया गया। उसका सच देश को जानने का हक हैं। इसके लिए देश में सुप्रीम कोर्ट के सीटिंग न्यायाधीश की अध्यक्षता में एक आयोग गठित करना चाहिए। उन्होंने इसकी मांग लोक सभा में भी उठाई है । वह करनाल में   मीडिया एडवाइजर किशोर नागपाल के निवास पर पत्रकारों से बात कर रहे थे। उनके साथ उनकी पत्नी डा. रीटा शर्मा भी मौजूद थीं। उन्होंने कहा कि वर्ष 1986 के बाद में जो कुछ भी कश्मीर में हुआ उसकी सच्चाई उजागर होनी चाहिए।

Read Also: बेतहाशा महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का रोहतक मे जबरदस्त प्रदर्शन: Tremendous Performance Against Inflation

बोले- 2024 में भी मोदी होंगे प्रधानमंत्री

उन्होंने कहा कि चारों राज्यों में भाजपा की रिकार्ड जीत के बाद अब 2024 में भी केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार बनाएंगे। हरियाणा में मुख्यमंत्री मनोहर लाल प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएंगे। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का रवैया असहनीय है । प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री सबका साथ सबका विकास सबका प्रयास की नीति पर चलते हैं। पंजाब का असर हरियाणा पर नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा कि करनाल, रोहतक और सोनीपत उनका घर है। तीनों जिलों से ही उनको खास बेटे जैसा स्नेह मिला है।

Read Also : रोजगार मेला संपन्न, 162 उम्मीदवारों का चयन 162 Candidates Selected

पूरा हरियाणा परिवार के समान: सांसद

वह हरियाणा को अपना परिवार मानते हैं। सभी मिल जुल कर रहते हैं। सभी का पूरे हरियाणा से गहरा नाता है। वह हरियाणा एक हरियाणवी एक की राह पर चलते हैं।  उन्होंने मुख्यमंत्री मनोहर लाल की भूरि भूरि प्रशंसा की। इससे पहले करनाल पहुंचने पर डा. अरविंद शर्मा का एतिहासिक स्वागत किया गया। आठ साल बाद रोहतक के सासंद के रूप में करनाल लौटे।

बाजार जाकर दुकानदारों से मिले

यहां कर्ण गेट, सर्राफा बाजार, चौड़ा बाजार, पुराने जीटी रोड पर जोरदार स्वागत किया। लोग अपने सासंद को देखकर अभिभूत थे। रोहतक के सासंद डा. अरविंद शर्मा भी हर दुकान में जाकर दुकानदारों से मिले। यहां पर लग रहा था कि आठ साल बाद एक लोक नायक अपने शहर में लौटा हैं। यहां उन्होंने ऐतिहासिक शिव मंदिर, मंजी साहिब गुरुद्वारा, जैन मंदिर में माथा  टेका, यहां पर शिव मंदिर में उनहोंने  महादेव को तीसरी आंख लगवाई थी। शिव मंदिर प्रबंधन कमेटी ने उनको स्मृति चिन्ह दिया। यहां उन्होंने महादेव की पूजा की। जैन मंदिर, गुरुद्वारे में उनका योगदान हमेशा रहा।

जैन मंदिर में भी ऐतिहासिक स्वागत

ए-वन स्वीट से होकर जैन मंदिर तक उनका ऐतिहासिक स्वागत हुआ। यहां पर वह कांग्रेस के पूर्व नेता रमेश चौधरी, पूर्व साहित्यकार मनोज गौतम, योगेश भूगडा, सुरेश गुप्ता, पार्षद, सुदर्शन कालड़ा, व्यापार मंडल के प्रधान नरेंद्र प्रधान, डा. जीडी शर्मा  पार्षद सुदेश गुलाटी राकेश नागपाल, नरेंद्र व कई अन्य लोगों के निवास पर पहुंचे । कपडा मार्कीट में उनका  योगेश भूगड़ा, कृष्ण  गर्ग, रूप नारायण चानना, जेआर कालरा ने सवागत  किया।

ये लोग रहे उपस्थित

कर्ण गेट में ढोल के साथ उनका स्वागत भाजपा के जिला प्रधान योगेद्र राणा, मुख्यप्रतिनिधि के विधायक प्रतिनिध संजय , संकल्प बठला, केएल तनेजा, प्रकाश बंसल, मनोज बधवा, रमेश मिड्ढा, प्रकाश बंसल,  शशि भूषण गुप्ता सौरभ गुप्ता,नरेंद्र भांवा, सन्नी मैहता, रवि चौधरी,  मनोज भल्ला,रमेश जिंदल, चंद्र अरोड़ा, सुरेश वैद्य, वीरेश जैन, आदि ने स्वागत किया। वह ब्राह्मण धर्मशाला पहुंचे। यहां पर उनका स्वागत सुरेंद्र शर्मा बडौता, जिले सिंह पिचौलिया सहित तमाम लोगों ने किया। यहां भगवान परशुराम की मूर्ति के आगे माथा  टेका।

Read Also:  दिव्यांग तैराकों का जोश और जूनून देख तालियों में गूंज उठा तरणताल: 21st National Championship

Read Also: राष्ट्रीय स्वयंसेवक योजना शिविर के पांचवें दिन फर्स्ट एड ट्रेंनिंग कैंप का आयोजन: Organized First Aid Training Camp

Connect With Us : Twitter

SHARE