शहजादपुर : नपा नारायणगढ़ कर्मचारियों की शुरू हुई 2 दिवसीय भूख हड़ताल

0
297

नवीन मित्तल, शहजादपुर :
अपनी लंबित मांगों को लेकर नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्यव्यापी आवाहन पर शाखा नारायणगढ़ द्धारा मंगलवार को दो दिवसीय भूख हड़ताल शुरू कर दी है। नपा कर्मचारी संघ नारायणगढ़ द्वारा शुरू की गई भूख हड़ताल में मंगलवार को सुबह 9:00 बजे 5 कर्मचारियों ने भूख हड़ताल शुरू की जिनमें धर्मवीर, सुधीर कुमार, शीशपाल, विक्रम, नरेश पाल शामिल हुए। भूख हड़ताल की अध्यक्षता शाखा प्रधान मंगा साहिब ने की।
नपा शाखा नारायणगढ़ प्रधान मंगा साहिब ने कहा कि पिछली हड़तालों में सरकार द्वारा सभी मांगे मानी गई परंतु फिर भी उन मांगों को लागू नहीं किया गया जिसको लेकर हरियाणा प्रदेश के सभी सफाई कर्मचारियों में भारी रोष है। उन्होंने कहा कि अगले चरण में 25 अगस्त 2021 को सुबह 9:00 बजे से फिर 5:00 बजे तक भूख हड़ताल की जाएगी और इसके बाद 27 अगस्त 2021 को सभी कर्मचारी एक दिवसीय सामूहिक अवकाश लेकर हड़ताल करेंगे। प्रधान ने कहा कि अगर इसके बाद भी सरकार कर्मचारियों की मानी गई मांगों को पूरा नहीं करती तो मजबूरन अनिश्चितकालीन हड़ताल जैसा निर्णय लेने को संघ मजबूर होगा जिसकी पूर्णता जिम्मेदारी हरियाणा सरकार की होगी। इस मौके पर श्यामलाल शहजादपुर ने कर्मचारियों को संबोधित किया और सभी कर्मचारी मौजूद रहे।

SHARE