नवनियुक्त भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी के स्वागत में 16 नवंबर को होगा अभिनंदन समारोह
Aaj Samaj (आज समाज), President Naib Singh Saini,करनाल,13 नवम्बर, इशिका ठाकुर : भारतीय जनता पार्टी आला कमान द्वारा ओमप्रकाश धनखड़ को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में नियुक्त किए जाने के उपरांत कुरुक्षेत्र लोकसभा से सांसद नायब सिंह सैनी को प्रदेश अध्यक्ष का पदभार सौंपा गया है जिसको लेकर प्रदेश भर में अलग-अलग स्थान पर नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष का भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया जा रहा है। इसी कड़ी में 16 नवंबर को करनाल में भी नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी का करनाल की पुरानी अनाज मंडी में समारोह के रूप में अभिनंदन किया जाएगा, जिसको लेकर करनाल भाजपा इकाई द्वारा समारोह की पूरे जोर शोर से तैयारी की जा रही है। नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष के अभिनंदन समारोह में किसी प्रकार की कोई कमी ना रहे इसको लेकर सोमवार को करनाल सांसद संजय भाटिया ने इस कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेते हुए कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।
इस मौके पर सासंद संजय भाटिया ने कार्यक्रम की तैयारियों के बारे जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी के सम्मान में रखे गए स्वागत समारोह 22 नवंबर तक चलेंगे। सभी जिलों में अपने नए प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत एवं अभिनन्दन करने की तैयारियां अभी से शुरू हो गई हैंअभिनंदन कार्यक्रम दो चरणों में रखें गए हैं। पहला चरण 4 नवंबर से नौ नवंबर से चलाया जा चुका है जबकि दूसरा चरण दीवाली के बाद 16 नवंबर से 22 नवंबर तक चलेगा। उन्होंने बताया कि अभिनंदन समारोह कार्यक्रमों के संयोजक प्रदेश महामंत्री एवं विधायक मोहनलाल बडोली को बनाया गया है।
जिलाध्यक्ष योगेंद्र राणा ने कार्यक्रम के रोडमैप की जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी के स्वागत में निकाली जाने वाली शोभा यात्रा अग्रसैन चौंक, पुराने बस स्टैंड, घण्डा घर चौंक मैन बाजार से होते हुए पुरानी सब्जी मंडी शैड के नीचे कार्यक्रम तक सम्पन्न होगी तथा तदुपरांत प्रदेश अध्यक्ष स्वागत समारोह में
कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।
इस मौके पर सांसद संजय भाटिया के साथ करनाल भाजपा जिला अध्यक्ष योगेंद्र राणा, घरौंडा के विधायक हरविंदर कल्याण, पूर्व विधायक भगवान दास कबीर पंथी, करनाल की मेयर रेणु बाला गुप्ता, मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि संजय बठला, जिला महामंत्री सुनील गोयल, जिला मीडिया प्रमुख डॉ. अशोक कुमार सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें : Sushma Swaraj Award : महिला एवं बाल विकास कार्यालय में 20 दिसंबर तक कर सकते हैं आवेदन : संगीता यादव