BJP State President Naib Saini : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी का अभिनंदन होगा ऐतिहासिक – रामबिलास शर्मा

0
91
भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम स्थल सब्ज़ी मंडी महेंद्रगढ का दौरा करते पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा
भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम स्थल सब्ज़ी मंडी महेंद्रगढ का दौरा करते पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा

Aaj Samaj (आज समाज), BJP State President Naib Saini,नीरज कौशिक, महेंद्रगढ़ :  हरियाणा सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री व भाजपा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रो. रामबिलास शर्मा ने आज महेंद्रगढ़ सब्जी मंडी का दौरा कर आगामी 7 जनवरी को होने वाले नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी, राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़, केंद्रीय संसदीय बोर्ड की सदस्या और पूर्व सांसद डॉ. सुधा यादव के नागरिक अभिनंदन समारोह के लिए कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियाँ लगायी। उन्होंने कहा कि महेंद्रगढ सब्जी मंडी में होने वाले भाजपा के कार्यक्रम ऐतिहासिक होते हैं।

पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी और भारत के गृहमंत्री अमित शाह के भी इसी सब्ज़ी मंडी में कार्यक्रम हो चुके हैं। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से इस कार्यक्रम की सफलता के लिए जी जान से जुटने का आह्वान किया। इससे पूर्व उन्होंने सतनाली मण्डल के कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर बड़ी संख्या में कार्यक्रम में शिरकत करने की अपील की।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुधीर दीवान, जिला महामंत्री अमित मिश्रा, मण्डल अध्यक्ष कुलदीप शर्मा, सब्जी मंडी प्रधान सूरत सैनी, राजू कौशिक, धर्मेन्द्र सैनी, वासुदेव सैनी, मुंशीराम जांगड़ा पूर्व पार्षद, हरीश कौशिक सेहलंग सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें  : The Struggle To Empower Women: महिलाओं को सशक्त बनाने के संघर्ष की मशाल थामने वाली महिला का नाम है सावित्री देवी फूले- मनोज गौतम

SHARE