Naari Kalyan Samiti Panipat : नारी कल्याण समिति की ओर से जन सेवा दल आशियाना को तीन बेड किये भेंट 

0
108
Naari Kalyan Samiti Panipat
Naari Kalyan Samiti Panipat

Aaj Samaj (आज समाज),Naari Kalyan Samiti Panipat, पानीपत : नारी कल्याण समिति जो समाज में अपने सामाजिक कार्यों व हर पल परमार्थ कल्याण के लिए तत्पर रहने वाली है। उस ने वर्तमान दौर में जो मुक़ाम हासिल किया है, उससे हर कोई परिचित हैं। उसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए नारी कल्याण समिति की ओर से सदस्या निशा गर्ग ने जन सेवा दल आशियाना को अध्यापक दिवस और अपने जन्मदिन पर तीन बेड किए। समिति की प्रधान कंचन सागर ने बताया कि हमारा ध्येय समाज सेवा है जिसमें जात पात किसी भी तरह का कोई भेद नहीं। निष्काम भाव से सेवा हमारा प्रथम कर्तव्य है। कंचन सागर ने आगे कहा कि बुजुर्ग, परिवार-आधार-स्तंभ, इनका करो सम्मान, करो सेवा सहृदय से, इनका मत करो अपमान। निशा गर्ग का मानना है कि देखना कभी नम ना हो, घर के बुजुर्गों की आँखें, छत से पानी टपके तो दीवारें कमजोर होती हैं। जन सेवा दल के चमन लाल गुलाटी ने नारी कल्याण समिति का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर कंचन सागर,निशा गर्ग, बेंगलुरु से आई वीणा अग्रवाल, बबीता गर्ग, कृष्णा अरोड़ा, कमल गुलाटी, नीतू छाबड़ा, सुभाष ढींगरा और कृष्ण मनचन्दा उपस्थित रहे। यह जानकारी समिति की उप प्रधान ज्योत्सना गर्ग ने दी।

 

 

यह भी पढ़े  : Aaj Ka Rashifal 5 September 2023 : इस राशि के लोगों को ईमानदारी के साथ निभानी होगी ऑफिशियल काम की जिम्मेदारी, जाने अपना दैनिक राशिफल

यह भी पढ़े  : Reliance Jio : रिलायंस जियो के 7 साल और 7 इंपेक्ट

Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE