मांगे पूरी न होने पर नगरपालिका व फायर ब्रिगेड वाले मनाएंगे काली दिवाली: मांगेराम

0
272
Municipalities and fire brigade will celebrate Kali Diwali if their demands are not met: Mangeram

प्रभजीत सिंह लक्की, यमुनानगर :

अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन की एक विशेष बैठक मुख्य दमकल केन्द्र इंडस्ट्री एरिया में नगरपालिका जिला प्रधान प्रवेश परोचा की अध्यक्षता में हुई। बैठक की कार्यवाही जिला सचिव गुलशन भारद्वाज ने की।

फायर बिग्रेड कर्मचारी 19-20 अक्टूबर को हड़ताल करेंगे

बैठक में मुख्य तौर से नगरपालिका राज्य महासचिव मांगेराम तिगरा, शाखा प्रधान जनकराज व मुख्य सलाहकार राजकुमार ससोली ने अपनी बात रखते हुए बताया कि हरियाणा कौशल रोजगार निगम को भंग करने,नगरपालिका व फायर बिग्रेड कर्मचारियों को समान काम समान वेतन देने, 1366 पे-रोल कर्मचारियों को 2268 फायर ऑपरेटर के पदों पर समायोजित करने, 212 आउटसोर्सिंग दमकल कर्मियों को कौशल निगम से बाहर करने,नियमित दमकल कर्मियों को बिना शर्त एसीपी देने व अन्य मांगो पर हरियाणा सरकार द्वारा सहमति प्रकट करने के बावजूद मांगो को लागू ना करने के विरोध में नगरपालिका व फायर बिग्रेड कर्मचारी 19-20 अक्टूबर को हड़ताल करके सफाई व फायर के काम को ठप्प करेंगे।

कर्मचारी काली दीवाली मनाने पर मजबूर

अगर इस दौरान सरकार ने कर्मचारियों की मांगो का कोई समाधान नही किया तो इस हड़ताल को अनिश्चितकालीन हड़ताल में बदलकर कर्मचारी अबकी बार काली दीवाली मनाने पर मजबूर होंगे। उन्होंने बताया कि इस समय त्यौहारी सीजन चल रहा है और आगे दीपावली का भी त्योहार है। इसलिए फायर व सफाई के सेवाएं बाधित होने के कारण जनता को भारी परेशानी उठानी पड़ सकती है। जिसके लिए मुख्य तौर से मौजूदा हरियाणा सरकार होगी।

उन्होंने बताया कि अपनी माँगो के लिए आंदोलन कर रहे विभागीय संगठनों की मांगो का समाधान करने की बजाए सरकार द्वारा शीर्ष नेताओं का उत्पीड़न कर उनकी आवाज दबाने का निरन्तर प्रयास किया जा रहा है। जिसका कड़ा विरोध किया जाएगा। बैठक में नगरपालिका के जिला वरिष्ठ उपप्रधान गुरनाम सिंह,ऑडिटर विजेंदर पाल, बलकार सिंह,शेर सिंह ,सन्दीप,सुखबीर सिंह आदि उपस्थित रहें।

ये भी पढ़ें : पंचायती चुनाव नामांकन में पुलिस सत्यापन व निवासी प्रमाण पत्र की नहीं कोई आवश्यकता : डीसी

ये भी पढ़ें : आदमपुर का विकास न करवाने वालों को जनता सबक सिखाएगी : भगत राम

Connect With Us: Twitter Facebook
SHARE