अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने महेंद्रगढ़ क्षेत्र के बूथों का लिया जायजा

0
308
Municipal Elections 2022
Municipal Elections 2022

नीरज कौशिक, Mahendragarh News : नगरपरिषद / नगरपालिका चुनाव 2022 के मद्देनजर अतरिक्त पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन ने संयुक्त रूप से महेंद्रगढ़ के सभी मतदान केंद्रों एवं रूटचार्ट का निरीक्षण किया। मतदान केंद्रों में उपलब्ध संसाधनों की जांच कर आवश्यक मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। जिसमें पानी, बिजली, मतदान कर्मियों के सुविधा एवं सुरक्षाकर्मियों के रहने की व्यवस्था आदि शामिल है। इसके अलावा रूट चार्ट, बूथ का कम्युनिकेशन प्लान एवं सभी बूथों में मूलभूत सुविधाएं समेत अन्य महत्वपूर्ण चीजों का निरीक्षण किया गया।

ये भी पढ़ें : पंजाबियों को रेत सस्ती चाहिए शराब नहीं, घर बनाने हैं उजाड़ने नहीं: पवन दीवान

शांतिपूर्ण एवं निर्भीक होकर मतदान करें : सिद्धांत जैन

Municipal Elections 2022
Municipal Elections 2022

निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित क्षेत्रों के लोगों से मुलाकात की, उनको बताया कि निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए जिला प्रशासन द्वारा तैयारियां की जा रही हैं। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें। चुनाव में गड़बड़ियों से संबंधित किसी भी प्रकार की कोई संदिग्ध सूचना मिलती है तो जिला प्रशासन को तुरंत सूचित करने को कहा गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन ने लोगों को शांतिपूर्ण एवं निर्भीक होकर मतदान करने के लिए आश्वस्त किया गया। उन्होंने बताया कि चुनाव के दौरान सभी बूथों पर प्रशासन की विशेष नजर रहेगी। निरीक्षण कार्यक्रम के दौरान थाना शहर महेंद्रगढ़ प्रभारी एवं अन्य पुलिसकर्मी मौजूद थे।

ये भी पढ़ें : नगर पालिका चुनाव के लिए बनाए गए संवेदनशील व अति संवेदनशील मतदान केंद्र किए चेक

 

SHARE