Mumbai Trans-Harbor Link: देश को मिला सबसे लंबा सी-ब्रिज, प्रधानमंत्री ने किया अटल सेतु का उद्घाटन

0
49
Mumbai Trans-Harbor Link

Aaj Samaj (आज समाज), Mumbai Trans-Harbor Link, मंबई: देश को आज सबसे लंबा सी-ब्रिज अटल सेतु मिल गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र में 30,500 करोड़ रुपए से अधिक की विकास परियोजनाओं की शुरुआत करते हुए मुंबई ट्रांस-हार्बर लिंक (एमटीएचएल) का उद्घाटन किया, जिसे अब ‘अटल बिहारी वाजपेयी सेवरी-न्हावा शेवा अटल सेतु’ नाम दिया गया है। पुल की लागत 17,840 करोड़ रुपए से अधिक है।

पुलिस की खासियत

  • मुंबई से नवी मुंबई को जोड़ेगा ब्रिज
  • 2 घंटे का सफर 16 मिनट में पूरा होगा
  • एक साल में 1 करोड़ लीटर ईंधन बचेगा
  • पुल की लागत 17 हजार 843 करोड़
  • सिक्स लेन है ब्रिज, 21.8 किमी लंबाई
  • 16.5 किमी हिस्सा समुद्र, 5 जमीन पर
  • पुल की क्षमता रोजाना 70 हजार वाहन
  • फिलहाल 50 हजार गुजरने का अनुमान
  • समुद्र से 15 मीटर ऊंचाई, 47 मीटर खुदाई
  • निर्माण में 1.78 लाख मीट्रिक टन स्टील यूज
  • 5.04 लाख मीट्रिक टन सीमेंट का उपयोग
  • पुल का नाम मुंबई ट्रांस हार्बर सी-लिंक भी
  • दिसंबर 2016 में पीएम मोदी ने रखी थी नींव
  • रोज 5,403 मजदूरों व इंजीनियर ने काम किया
  • ब्रिज पर लगाए गए हैं 400 सीसीटीवी कैमरे 

2016 में पीएम मोदी ने ही रखी थी आधारशिला

बता दें कि पीएम मोदी ने ही दिसंबर, 2016 में मुंबई ट्रांस-हार्बर लिंक की आधारशिला रखी थी। यह भारत का सबसे लंबा पुल होने के साथ ही देश का सबसे लंबा समुद्री ब्रिज भी है। छह लेन वाले इस पुल की लंबाई लगभग 21.8 किमी है और समुद्र के ऊपर यह लगभग 16.5 किमी और जमीन पर लगभग 5.5 किमी है।

दक्षिण भारत की यात्रा के समय को भी कम करेगा

मुंबई से नवी मुंबई को जोड़ने वाले इस पुल के चलने से 2 घंटे का सफर 16 मिनट में पूरा होगा। मुंबई ट्रांस-हार्बर लिंक यानी अटल सेतू मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे और नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को सीधा जोड़ेगा। यह मुंबई से पुणे, गोवा और दक्षिण भारत की यात्रा के समय को भी कम करेगा। इस पुल से मुंबई बंदरगाह और जवाहरलाल नेहरू बंदरगाह के बीच संपर्क में भी सुधार होगा।

यह भी पढ़ें: 

Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE