MS Dhoni became romantic on his wife’s birthday: पत्नी के बर्थडे पर रोमांटिक हुए एमएस धोनी

0
275

नई दिल्ली। दुनिया के दिग्गज विकेटकीपर-बल्लेबाज एमएस धोनी फिलहाल क्रिकेट से दूर हैं और वह अपने परिवार से साथ समय बिता रहे हैं। फिलहाल तो उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह पत्नी साक्षी धोनी के बर्थडे पर रोमांटिक मूड में नजर आ रहे हैं। मंगलवार को साक्षी ने अपना 31वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर सोशल मीडिया पर उनका और धोनी का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें धोनी उन्हें केक खिलाते नजर आ रहे हैं। वहीं एक और वीडियो वायरल हो रहा है, जो किसी शूट का लग रहा है। इसमें धोनी और साक्षी के बीच अच्छी केमेस्ट्री नजर आ रही है।
एमएस धोनी और साक्षी की जोड़ी को आइडियल कपल माना जाता हैं। काफी समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद दोनों 4 जुलाई 2010 को शादी के बंधन में बंध गए थे। अक्सर स्टेडियम में साक्षी को धोनी का उत्साह बढ़ाते हुए देखा गया है। धोनी वर्ल्ड कप के बाद से ही अपने घर में परिवार के साथ हैं और क्रिकेट जगत में वर्ल्ड कप के बाद से ही उनके संन्यास की अटकलें चल रही हैं। लेकिन धोनी की ओर से भविष्य को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया। लेकिन वह मैदान पर भी नहीं उतरे।

SHARE