भिवानी : जिले के गांवों का सांसद ने किया दौरा

0
409

पवन शर्मा, भिवानी :
महेंद्रगढ़ लोकसभा सांसद चौधरी धर्मवीर सिंह ने भिवानी जिले के अनेक गांवों में अधिकारियों को साथ लेकर किसानों के खेतों में जलभराव का जायजा लिया और अधिकारियों को जल की निकासी के लिए आदेश जारी किए। गौरतलब है। कि भिवानी महेंद्रगढ़ लोकसभा सांसद चौधरी धर्मवीर सिंह अपनी लोकसभा क्षेत्र के सभी जिलों में पहुंच कर बारिश के कारण किसानों के खेतों में जलभराव हुआ है। उसका मौके पर पहुंचकर जायजा ले रहे हैं तथा उसके समाधान के लिए किसानों व अधिकारियों के सुझाव के साथ आदेश दिए जा रहे हैं कि किसानों के खेतों में रबी की फसल से पहले बारिश के पानी को निकाल दिया जाए। सांसद धर्मवीर सिंह ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने किसानों के खेतों में बर्बाद हुई फसलों को लेकर स्पेशल गिरदावरी के आदेश दिए हुए हैं,उसके लिए भी उन्होंने किसानों के खेतों में हुए नुकसान को देखते हुए आदेश जारी किए हैं कि जल्द से जल्द पूर्ण गिरदावरी कर रिपोर्ट दी जाए, ताकि जल्द से जल्द किसानों के नुकसान की भरपाई की जा सके। कहा कि गिरदावरी में किसी प्रकार का भेदभाव न बरता जाए। सांसद धर्मवीर सिंह ने कहा कि उन्होंने भिवानी और हिसार की सीमा से लगते करीब एक दर्जन गांव का दौरा किया है और वहां किसानों के खेतों में हुए जलभराव का जायजा लिया है । उन्होंने कहा कि बेमौसम की बारिश के चलते किसानों के खेतों में कई फुट पानी खड़ा है। जिसको निकालने के लिए आदेश जारी किए गए हैं।
सांसद धर्मवीर ने कहा 1 वीटी पंप गांव व तालाबों के पानी निकालने के लिए लगाया गया है। तथा तालू पुर रोड पर 1वीटी पंप और लगेगा जिससे क्षेत्र का पानी जल्द से जल्द बाहर निकाला जा सकेगा। उन्होंने कहा कि जलभराव की समस्या को लेकर उन्होंने बिजली व सिंचाई विभाग के मैकेनिकल कर्मचारियों की टीम बुलाई है। और अधिकारी को आदेश जारी किए गए हैं कि जलभराव की स्थिति से लोगों को जल्द से जल्द निजात दिलाई जा सके। ताकि किसान अगली रबी की फसल खेतों में तैयार कर सके। भिवानी महेंद्रगढ़ लोकसभा सांसद चौधरी धर्मवीर सिंह ने करीब 8 घंटे तक यहां किसानों के खेतों में जलभराव की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने इस क्षेत्र की फोटो व वीडियोग्राफी भी करवाई है। जिसको एक रिपोर्ट बना कर उच्च अधिकारियों व सरकार के समक्ष भेजा जाएगा।

SHARE