MP Ratna Lal Kataria News: पंजाब कांग्रेस सरकार ने किया प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा से खिलवाड़ : सांसद रत्नलाल कटारिया

0
438

प्रभजीत सिंह लक्की, यमुनानगर:

MP Ratna Lal Kataria News: सांसद रत्नलाल कटारिया ने ब्यान जारी करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा व्यवस्था में पंजाब के मुख्यमंत्री चन्नी ने जो सेंधमारी कराई है। उसका खामियाजा कांग्रेस पार्टी को आने वाले दिनों में भुगतना पड़ेगा। पंजाब में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने वाले हैं और पंजाब के लोग वहां की कांग्रेस सरकार के कुशासन से तंग आकर बदलाव का मन बना चुके हैं और भारतीय जनता पार्टी की पंजाब में भारी बहुमत से सरकार बनने लग रहा है।

Read Also: Home Minister Suspends 3 SHO: गृहमंत्री अनिल विज ने शाहबाद थाने में मारा छापा, एसएचओ सहित 3 निलंबित

प्रधानमंत्री की लोकप्रियता देख बौखलाइ पंजाब सरकार :कटारिया MP Ratna Lal Kataria News

भाजपा सांसद रतनलाल कटारिया ने कहा कि कांग्रेस की पंजाब सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बढ़ती लोकप्रियता को देखकर बौखला गई है और उसने प्रधानमंत्री मोदी का रास्ता रोकने का कार्य जानबूझ कर योजना के तहत किया है। जिसे पंजाब की जनता कभी माफ नहीं करेगी और आने वाले चुनाव में कांग्रेस को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।

Read Also: Haryana CM Flying Squad: हरियाणा मुख्यमंत्री के उड़न दस्ते ने 554 जगह कर 242 केस में 13.89 करोड़ रुपये की गई रिकवरी

कांग्रेस सरकार लोकतंत्र का उड़ा रही मजाक MP Ratna Lal Kataria News

सांसद रतनलाल कटारिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पंजाब से जिस समय एयरपोर्ट के माध्यम से वापस जा रहे थे तो उन्होंने वहां के अधिकारियों से कहा कि अपने सीएम को कह देना कि मैं जिंदा वापस जा रहा हूं। यह इस बात को दशार्ता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर कांग्रेस सरकार कितनी भयभीत है। पंजाब की कांग्रेस सरकार लोकतंत्र का मजाक उड़ा रही है। इसी कांग्रेस पार्टी ने आपातकाल लगाकर देश को अंधेरे में धकेल दिया था।

Read Also: Rain in Kanina: माह पौ का झारा चाहे फागुन बरसो सारा, 9 घंटे में हुई महज 4 मिमी बूंदाबांदी

पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक के लिए पंजाब सरकार जिम्मेदार MP Ratna Lal Kataria News

पंजाब कांग्रेस सरकार ने आज प्रधानमंत्री मोदी को जिस तरह लगभग 20 मिनटों तक सड़कों पर उलझाए रखा,पीएम मोदी की सुरक्षा में इतनी भारी चूक के लिए पंजाब कांग्रेस सरकार जिम्मेदार है। कांग्रेस पार्टी ने साबित कर दिया है कि वह सत्ता के लिए कुछ भी कर सकती है। हरियाणा सरकार में शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने पंजाब में प्रधानमंत्री मोदी के साथ हुई इस दुखद घटना की कड़ी निंदा की है।

Read Also: Road Accident in Jharkhand झारखंड में भीषण सड़क हादसा बस-ट्रक की टक्कर में 16 लोगों की मौत, 25 घायल

ऐसा व्यवहार करना कांग्रेस की दूषित मानसिकता MP Ratna Lal Kataria News

शिक्षा मंत्री कंवरपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री पूरे देश के प्रधानमंत्री हैं और उनके साथ इस प्रकार से व्यवहार करना कांग्रेस की दूषित मानसिकता को दशार्ता है। कांग्रेस पार्टी की इसी घटिया मानसिकता के कारण पूरे भारत में कांग्रेस पार्टी हर राज्य में चुनाव हारती जा रही है और देश कांग्रेस मुक्त भारत की ओर बढ़ रहा है। कांग्रेस पार्टी ने कभी भी लोकतांत्रिक परंपराओं का पालन नहीं किया है। प्रधानमंत्री मोदी पूरे देश के प्रधानमंत्री हैं और उनका सम्मान प्रत्येक नागरिक को करना चाहिए।

Also Read : शेयर बाजार में सेंसेक्स 110 और निफ़्टी 27 पॉइंट ऊपर कर रहे कारोबार

Read Also : गौड़ ब्राह्मण सेंट्रल स्कूल में वार्षिक महोत्सव Annual Festival

Read Also : Human Rights Day Messages 2021

Connect With Us:-  Twitter Facebook

SHARE