मजदूरों की समस्याओं को हल करने में इंटर की अहम भूमिका : प्रतिभा सिंह 

0
291
MP Pratibha Singh Statement

आज समाज डिजिटल, शिमला : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा है कि देश के मजदूरों की समस्याओं को हल करने की दिशा में इंटक बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। वे वीरवार को नई दिल्ली के तालकटोरा इंडोर स्टेडियम में इंटक के 33वें राष्ट्रीय अधिवेशन को सम्बोधित कर रही थी। (MP Pratibha Singh Statement)

प्रतिभा सिंह ने कहा कि आज केंद्र की भाजपा सरकार में श्रमिकों व मजदूरों की दयनीय हालत है। उन्होंने कहा कि आज जिस प्रकार देश मे बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी ने लोगों के जीवन पर विपरीत असर डाला है और इससे सबसे ज्यादा मध्यम वर्ग मजदूरों व श्रमिकों का जीवन अधिक प्रभावित हुआ है। 

प्रतिभा सिंह ने कहा कि आज देश की अर्थव्यवस्था अस्त-व्यस्त होकर रह गई है। कोविड के दौरान देश के लाखों लोग बेरोजगार हुए। केंद्र की मोदी सरकार ने इन प्रभावित लोगों के उत्थापन के लिये ऐसी कोई भी योजना व कार्यक्रम नहीं बनाया, जिससे इन पढ़े लिखे लोगों का पुनः उत्थान होता। 

प्रतिभा सिंह ने कहा कि इंटक कांग्रेस का एक बहुत ही महत्वपूर्ण अग्रणी सगंठन है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सदा ही जनहित के कार्यों को प्रथमिकता देते हुए समाज के गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों के साथ-साथ श्रमिकों व मजदूरों के कल्याण को अनेक योजनाएं चलाई। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार इस वर्ग के उत्थान के लिए कृत संकल्प है। उन्होंने कहा कि इंटक इस वर्ग के कल्याण को जो भी योजना देगा, कांग्रेस उस पर विचार कर इनके कल्याण को सुनिश्चित करेगी।

प्रतिभा सिंह ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार ने कर्मचारियों की ओल्ड पेंशन लागू कर अपना वादा निभाया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपनी सभी गारंटी को चरणबद्ध तरीके से पूरा करेगी। इस दौरान इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व सांसद डॉक्टर जी. संजीवा रेडी, संजय सिंह महासचिव, पूर्व सांसद उपाध्यक्ष आरसी खूंटिया, आर चंद्र शेखरन, सीपी सिंह, प्रदेश इंटक अध्यक्ष बावा हरदीप सिंह, युवा इंटक के अध्यक्ष संजय गावा, महिला इंटक अध्यक्ष पूर्व सांसद अलका क्षत्रिये के अतिरिक्त देश के सभी राज्यों के इंटक अध्यक्ष, राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य इस अधिवेशन में उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें – साथी की रिहाई के लिए पुलिस से भिड़े अमृतपाल के समर्थक, सरक्षा घेरा तोड़कर थाने में घुसे

यह भी पढ़ें –रामनगर करनाल में मेडिकल की दुकान पर ड्रग कंट्रोल ऑफिसर ने की रेड

यह भी पढ़ें – डॉक्टर एम.के.के.आर्य मॉडल स्कूल में ‘स्वच्छता स्वास्थ्य की कुंजी’ विषय पर ज्ञानवर्धक कार्यक्रम

Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE