MP Dindori Accident: मध्य प्रदेश के डिंडोरी में सड़क हादसा, 14 लोगों की मौत

0
132
MP Dindori Accident
मध्य प्रदेश के डिंडोरी में भीषण सड़क हादसा, 14 लोगों की मौत

Aaj Samaj (आज समाज), MP Dindori Accident, भोपाल: मध्य प्रदेश के डिंडोरी में भीषण सड़क हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई और 21 लोग घायल हो गए हैं। हादसा 28-29 फरवरी की देर रात उस वक्त हुआ जब यात्रियों से भरी पिकअप गाड़ी के बिछिया-बड़झर गांव के पास ब्रेक फेल हो गए। इस वजह से पिकअप 20 फीट नीचे जाकर खेत में पलट गई। मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने दुर्घटना में अनमोल जिंदगियों के असामयिक निधन पर गहरा शोक जताया है।

मृतकों में 9 पुरुष और 5 महिलाएं

मृतकों में 9 पुरुष और 5 महिलाएं शामिल हैं। 21 घायलों में 9 पुरुष और 12 महिलाएं शामिल हैं। 2 लोगों को जबलपुर भेजा गया था, जिनमें से एक की रास्ते में मौत हो गई।

घायलों के समुचित उपचार के निर्देश : मुख्यमंत्री

सीएम यादव ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति व परिजनों को दुख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की है। सीएम ने कहा कि मृतकों के परिजनों को तत्काल 20-20 हजार रुपए और घायलों के 5-5 हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी गई है। अंत्येष्टि के लिए पीड़ित परिवार को 5 हजार रुपए दिए जाएंगे जिला प्रशासन को घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री यादव के निर्देश पर कैबिनेट मंत्री संपतिया उइके डिंडोरी पहुंचीं।

यह भी पढ़ें:

Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE