मोदी ने फोन पर महिला हॉकी टीम के प्लेयर्स से की बात किया मोटीवेट

0
574
modi and women hockey players
modi and women hockey players
आज समाज डिजिटल
नई दिल्ली। भले ही महिला हॉकी टीम मेडल न जीत पाई हों, लेकिन उनके जज्बे को पूरा देश सलाम कर रहा है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी टीम के सदस्यों से फोन पर बात करके उन्हें मोटीवेट किया और उनके प्रदर्शन की खुले दिल से तारीफ की। जब पीएम ने प्लेयर्स से फोन पर बात की तो प्लेयर्स भावुक हो गई। आइए हम आपको इस वार्तालाप के बारे में बताते हैं-
पीएम मोदी: आप सब लोग बहुत बढ़िया खेले हैं। आपने पिछले 5-6 साल से इतना पसीना बहाया है, सबकुछ छोड़कर आप इसी की साधाना कर रहे थे। आपका पसीना पदक नहीं ला सका, लेकिन आपका पसीना देश की करोड़ों बेटियों का पसीना बन गया। मैं आपकी टीम और आपके कोच सभी को बधाई देता हूं। निराश बिल्कुल नहीं होना है।

महिला हॉकी टीम: आपने हमारा इतना हौसला बढ़ाया, इसके लिए शुक्रिया सर।

पीएम मोदी: मैं देख रहा था कि नवनीत की आंख पर कुछ चोट आई है। अभी ठीक है न? उसकी आंख को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है न?

टीम: जी सर उसे 4 टांके आए हैं, अब ठीक है।

पीएम मोदी: वंदना और सबने बहुत बढ़िया किया। सलीमा ने तो, सबको लगा कि सलीमा ने बहुत कमाल कर दिया। आप लोग रोना बंद करिए। मुझ तक आवाज आ रही है। देश आप पर गर्व कर रहा है। बिल्कुल निराश नहीं होना है। कितने दशकों बाद हॉकी भारत की पहचान पुनर्जीवित हो रही है, आप लोगों की मेहनत से हो रही है।

पीएम मोदी: मैंने देखा है कि आपके कोच ने भी अपना बेस्ट दिया है। मैं देख रहा था कि किस तरह से आप लड़कियों का हौसला बढ़ा रहे थे। मैं आपका बहुत शुक्रगुजार हूं। आपको भविष्य के लिए बहुत शुभकामनाएं।

कोच: सर शुक्रिया। लड़कियां इस वक्त बेहद भावुक हैं। मैं उनसे कह रहा हूं कि उन्होंने देश को प्रेरणा दी है। उन्होंने बहुत अहम काम किया है और उन्हें इसका जश्न मनाना चाहिए। आपके समर्थन के लिए शुक्रिया सर।

SHARE