यमुनानगर : शहीदों के सम्मान में भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा

0
251

प्रभजीत सिंह, यमुनानगर :    
भारतीय जनता पार्टी द्वारा शहीदों के सम्मान में प्रतापनगर से तिरंगा यात्रा शुरू की गई। तिरंगा यात्रा का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री कंवर पाल द्वारा किया गया। तिरंगा यात्रा में भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ता मौजूद रहे। तिरंगा यात्रा में भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी तिरंगा यात्रा में शामिल हुए और यात्रा में शामिल कार्यकतार्ओं और पदाधिकारियों को तिरंगा यात्रा

का शुभारंभ करते हुए वन एवं शिक्षा मंत्री कंवरपाल ने कहा कि भाजपा पार्टी द्वारा भारत देश की आजादी में अपना अमूल्य योगदान देने वाले शहीदों को सम्मान देने के लिए तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा में शामिल सभी कार्यकर्ता अपने सभ्य स्वभाव और शालीनता का परिचय देते हुए शांतिपूर्वक तरीके से तिरंगा यात्रा को सफल बनाने में सहयोग करें। तिरंगा यात्रा  सुबह 9:00 बजे से प्रताप नगर बस स्टैंड से चली। शिक्षा मंत्री कंवरपाल की अगुवाई में तिरंगा यात्रा शुरू की गई। यह यात्रा चुहड़पुर, भीलपुरा, छछरौली मानकपुर, होते हुए जगाधरी पहुची। तिरंगा यात्रा में शामिल सभी कार्यकर्ताओ ने भी तिरंगा यात्रा शांतिपूर्ण तरीके से भाग लिया।

SHARE