Model Ekaterina Karaglanova’s assassin arrested: मॉडल एकाटरिना काराग्लानोवा की हत्या करने वाला गिरफ्तार

0
178

मास्को। रूस की राजधानी मास्को से मॉडल एकाटरिना काराग्लानोवा की हत्या करने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया है। एक मेडिकल यूनिवर्सिटी से हाल में ग्रेजुएट हुई काराग्लानोवा इंस्टाग्राम पर ट्रेवल, फैशन और लाइफस्टाइल ब्लॉग चलाती थी। उसके 80 हजार से ज्यादा फोलोवर्स थे। एकाटरिना काराग्लानोवा का शव उनके अपार्टमेंट से एक सूटकेस में बरामद हुआ था। वह मात्र 24 वर्ष की थी। जांच रिपोर्ट के अनुसार मॉडल के माता पिता कर्इं दिनों से उससे सपंर्क करने की कोशिश कर रहे थे। उनका संपर्क नहीं हो पा रहा था। इसके बाद मकान मालिक ने महिला को फ्लैट में मृत पाया था। काराग्लानोवा के शरीर पर चाकूओं से गोदने के निशान थे।

SHARE