गुरदासपुर  : विधायक पाहड़ा ने विकास कार्यों का लिया जायजा

0
349
गांवों के लोगों की विधायक ने मुश्किलें भी सुनीं
गगन बावा, गुरदासपुर 
हलका विधायक बरिंदरमीत सिंह पाहड़ा ने हलके के विभिन्न गांवों में दौरा करके यहां चल रहे विकास कार्यों का जायजा लिया। वहीं गांवों के लोगों की मुश्किलें भी सुनीं। इस मौके पर नगर कौंसिल के प्रधान एडवोकेट बलजीत सिंह पाहड़ा भी मौजूद थे।
विधायक पाहड़ा ने कहा कि हलके के विभिन्न गांवों में विकास कार्यों की निरीक्षण किया गया है। वहीं लोगों की मुश्किलों को भी सुना गया है। उन्होंने कहा कि हलके के लोगों की प्रत्येक समस्या का निवारण किया जा रहा है। उन्होंने बताय़ा कि उनकी ओर से सुनीं गई गांवों के लोगों की समस्याओं का मौके पर ही निपटारा किया गया है। उन्होंने कहा कि हलके को विकास पक्ष से राज्य के अग्रिम हलकों में शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि हलके के लोगों की समस्या को वह खुद की समस्या समझते हैं। यही कारण है कि वह बिना किसी भेदभाव के हलके में विकास कार्य करवा रहे हैं। वहीं लोगों को किसी प्रकार की समस्या पेश नहीं आने दी जा रही।
SHARE