विधायक लीला राम के नेतृत्व मेें कैथल विकास के क्षेत्र में बना नं 1 शहर : गौरव पाडला MLA Leela Ram

0
327
MLA Leela Ram
MLA Leela Ram

मनोज वर्मा, कैथल :
MLA Leela Ram: कैथल केंद्रीय गृह मंत्रालय भारत सरकार हिंदी सलाहकार समिति (दूर संचार विभाग, संचार मंत्रालय) के सदस्य गौरव मित्तल पाडला ने कहा कि, विकास पुरुष विधायक लीला राम अनमोल रत्न है।

यह भी पढ़ें : बुजुर्ग महिला के 1 लाख 20 हजार रुपये छीनकर भागा युवक, बाइक सवारों ने पकड़ा तो बैग छोड़कर हुआ फरार: 1 Lakh 20 Thousand Rupees

विधायक लीला राम हर वर्ग की शान है (Gaurav Padla)

सकारात्मक सोच के धनी विधायक लीला राम हर वर्ग की शान है और ऐसा विधायक मिलना हलका कैथल की जनता के लिए गर्व की बात है। विधायक लीला राम दिन रात नि:स्वार्थ भाव से कैथल हलके की जनता की सेवा में जी जान से जुटे हुए है और विधायक के कुशल नेतृत्व में कैथल विकास की राह में नंबर एक क्षेत्र बन चुका है। उन्होंने कहा कि, हलके के प्रत्येक गांव में शहर की तर्ज पर चहुंमुखी विकास करवाया जा रहा है और हर वर्ग को साथ लेकर चलते हुए सबके सांझे कार्य करवाकर विधायक ने इतिहास रचा है।

विधायक लीला राम के कुशल मार्गदर्शन में हलके में चारों तरफ विकास कार्यों की गंगा बह रही है (MLA Leela Ram)

अपने कार्यालय में बातचीत करते हुए गौरव पाडला ने कहा कि, मुख्यमंत्री मनोहर लाल के आशीर्वाद व विधायक लीला राम के कुशल मार्गदर्शन में हलके में चारों तरफ विकास कार्यों की गंगा बह रही है। विधायक सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास की राह पर चलते हुए हर वर्ग के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे है और 24 घंटे जनता के बीच रहते है। उन्होंने कहा कि, विधायक लीला राम अपने प्रतिष्ठान पर खुले दरबार आयोजित कर लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निवारण कर रहे है। विधायक लीला राम अपनी मिलनसार छवि के चलते हर वर्ग के लोगों के दिलों में बस चुके है।

यह भी पढ़ें : पुलिस महानिरीक्षक ने तेंदुए को रेस्क्यू करने में दिखाई बहादुरी के लिए पुलिस टीम को किया सम्मानित Inspector General of Police Satendra Kumar Gupta

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE