यमुनानगर : विधायक ने विकास कार्यों का किया निरीक्षण

0
259
while observing
while observing

प्रभजीत सिंह (लक्की), यमुनानगर :
हरियाणा विधानसभा पीटिशन कमेटी के चेयरमैन यमुनानगर भाजपा विधायक घनश्यामदास अरोड़ा ने पीडब्लूडी के वरिष्ठ अधिकारियो चीफ इंजीनियर पी के ढाका, एस ई सुखबीर, एकस ई एन राज कुमार के साथ पीटिशनर विजय कुमार को साथ लेकर सड़को का निरीक्षण किया। विधायक घनश्यामदास अरोडा़ ने वहां सड़को के हालात का बारीकी से निरीक्षण किया व आस पास रहने वाले लोगों से बातचीत की व उनकी परेशनियो को जाना। विधायक घनश्यामदास अरोड़ा ने सम्बंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि जल्द से जल्द सड़को के कार्यों को पूरा किया जाए और कमी पाए जाने पर उचित कार्यवाही के आदेश दिए। विधायक घनश्यामदास अरोड़ा ने बताया कि हरियाणा सरकार पूरी ईमानदारी व पारदर्शिता के साथ कार्य कर रही है। हरियाणा की वर्तमान भाजपा सरकार ने भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने का कार्य किया है। इस दौरान विधानसभा पीटिशन कमेटी सदस्य, सरकारी अधिकारी व भाजपा जिला मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग साथ रहे।

SHARE