MLA Dr. Abhay Singh Yadav : दौंगड़ा अहीर की रैली को सफल बनाने के लिए ग्रामीणों से किया जनसंपर्क

0
146
गांव घाटाशेर में जन संवाद कार्यक्रम का निमंत्रण देते हुए नांगल चौधरी के विधायक डॉ. अभय सिंह यादव।
गांव घाटाशेर में जन संवाद कार्यक्रम का निमंत्रण देते हुए नांगल चौधरी के विधायक डॉ. अभय सिंह यादव।
  • नारनौल विधानसभा क्षेत्र का ग्रामीण जनसंपर्क अभियान पूरा

Aaj Samaj (आज समाज), MLA Dr. Abhay Singh Yadav, नीरज कौशिक, महेंद्रगढ़:
नांगल चौधरी के विधायक डॉ. अभय सिंह यादव ने 10 दिसंबर 2023, को प्रस्तावित जन विश्वास रैली को सफल बनाने के लिए रविवार को नारनौल व नांगल चौधरी हलके के काफी गांव का दौरा कर लोगों को रैली में पहुंचने का निमंत्रण दिया।

इस अवसर पर ग्रामीणों को संबोधित करते हुए डॉक्टर अभय सिंह यादव ने बताया कि पिछले 9 वर्षों में भाजपा सरकार ने जो बन पाया वह विकास कार्य करवाए हैं। अभी भी कुछ काम बाकी हैं उनको आने वाले समय में पूरा करवाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने अपने जनसंपर्क अभियान के दौरान नारनौल हलके के गांव निवाजनगर हाजीपुर, सिहार, मेई, हुडीना, रामपुरा व डेरोली अहीर का दौरा किया। इसके साथ ही नारनौल विधानसभा के लगभग सभी गांव का दौरा पूर्ण हो चुका है। इसके अलावा नांगल चौधरी हलके के गांव घाटाशेर, सिलारपुर व मुरारीपुर गांवों का भी दौरा किया।

इस अवसर पर उनके साथ नांगल चौधरी नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि रमेश सैनी, नांगल चौधरी पंचायत समिति के अध्यक्ष कर्मपाल यादव, निजामपुर पंचायत समिति अध्यक्ष विनोद यादव, नारनौल पंचायत समिति अध्यक्ष पंकज यादव, सीहमा पंचायत समिति अध्यक्ष राजकुमार यादव व अटेली पंचायत समिति अध्यक्ष राजेंद्र यादव, सुरेश यादव रिटायर्ड डिप्टी डीए, सुभाष यादव एडवोकेट, हरिराम एडीओ, नारनौल नगर पालिका नगर पालिका के उप प्रधान संजीव यादव, संजय सैनी, कपिल पार्षद के अलावा अनेक गांवों के सरपंच व पूर्व सरपंच के अलावा सम्मानित लोग उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें : Bharatiya Kisan Union : एनकाउंटर वाले ब्यान को लेकर भाकियू उतरी सड़कों पर, किया जोरदार प्रदर्शन

यह भी पढ़ें : Rotary Club Banga आस्था 50 लोगों को बांटे कंबल

यह भी पढ़ें : Antyodaya Mahasammelan Karnal : करनाल पहुंचने पर गृह मंत्री अमित शाह का भव्य स्वागत

 

SHARE