Miyazaki Mango: पश्चिम बंगाल के बीरभूम में उगाया दुनिया का सबसे महंगा आम, कीमत सुनकर हो जाएंगे हैरान

0
322
Miyazaki Mango
पश्चिम बंगाल के बीरभूम में उगाया दुनिया का सबसे महंगा आम

Aaj Samaj (आज समाज), Miyazaki Mango, कोलकाता। पश्चिम बंगाल के बीरभूम में दुबराजपुर इलाके के बनकाठी पाड़ा में स्थित इस्लामपुर के 11 नंबर वार्ड की गौसिया मस्जिद परिसर में ‘मियाजाकी’ नाम का दुनिया का सबसे महंगा आम उगाया गया है। मस्जिद के अधिकारियों ने शुक्रवार को एक आम की नीलामी की। आमतौर पर जापान में पाए जाने वाले इस आम (मियाजाकी) की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 2.50 लाख रुपए से लेकर 2 लाख 70 हजार रुपए प्रति किलो होती है। इतनी बड़ी कीमत व दुर्लभ प्रजाति का होने के कारण मियाजाकी को दुनिया का सबसे महंगा कहा जाता है।

  • आमों में एंटीआक्सीडेंट, बीटा-कैरोटीन व फोलिक एसिड होता है
  • मियाजाकी खाने से आंखों की थकान दूर होती है, रोशनी बढ़ती है 

Miyazaki Mango

मियाजाकी आमों में एंटीआक्सीडेंट,बीटा-कैरोटीन और फोलिक एसिड होता है। इससे आंखों की थकान दूर होती है और इसी के साथ आंखों की रोशनी भी बढ़ती है। मस्जिद के अधिकारियों ने कहा कि आम से हुई कमाई का मस्जिद के विकास में इस्तेमाल किया जाएगा। मस्जिद के लोगों के अनुसार सैयद निजामुद्दीन उर्फ सोना नाम के युवक ने कहीं से आम का पेड़ लाकर मस्जिद के सामने लगा दिया था। पेड़ लगाने के एक साल के भीतर ही युवक की मौत हो गई थी। पहले तो मस्जिद के लोगों को पेड़ का महत्व समझ नहीं आया, लेकिन जब पेड़ बड़ा हुआ और इससे आम लगने लगे तो उन्हें पता चला कि यह आम दुनिया का सबसे महंगा आम है।

अप्रैल से अगस्त तक उगाई जाती है फसल

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, सोना 2 साल पहले विदेश घूमने भी गए थे। शायद वह तभी मियाजाकी का एक पौधा लाए थे और मस्जिद परिसर में लगाया था। अब वह पौधा पेड़ बन चुका है और उस पर पहली फसल आई है। एक आम का वजन लगभग 350 ग्राम के करीब होता है। ऐसे में अनुमान है कि पहली फसल में लगभग 7.5 लाख रुपए की कमाई हुई होगी। मियाजाकी किस्म के इस आम की फसल अप्रैल से अगस्त तक उगाई जाती है। पकने के शुरुआती दौर में इसका रंग बैंगनी होता है। पूरी तरह पकने के बाद यह एक गहरे लाल रंग में बदल जाता है।इस आम की किस्म के कुछ पौधे झारखंड के जामताड़ा में भी लगाए गए हैं।

नीलामी मेें 10,600 रुपए में बिका एक आम

इस साल आम के पेड़ से आठ से 10 आम लगे हैं। शुक्रवार को एक आम तोड़ा गया और जुमे की नमाज के बाद से नीलाम किया गया। मिर्जा एजाज बेग उर्फ पोपिन नाम के युवक ने नीलामी में सबसे महंगा आम खरीदा है। सबसे ज्यादा बोली 10,600 रुपए लगी थी। मिर्जा एजाज ने बेग ने बताया कि वह किसी भी कीमत पर आम खरीदकर घर ले जाने के इरादे से ही मस्जिद में नमाज अदा करने आए थे। बेग ने कहा कि वह आम खाने के बाद आम के तने से पौधे बनाएंगे।

यह भी पढ़ें : Congress Leader Sam Pitroda: सबसे अधिक आबादी वाले देश के पीएम मोदी  हर जगह सम्मान के हकदार

यह भी पढ़ें :  Odisha Train Accident Updates: तीन ट्रेनों के बीच टक्कर में मृतक संख्या 288, 747 घायल, घायलों से मिले पीएम मोदी

यह भी पढ़ें : Odisha Train Accident Update: हादसे के बाद चीख पुकार, चौतरफा लाशें व शवों के टुकड़े

Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE