Mika Singh Met Bhagwant Mann पंजाब की मिट्टी से जुड़े हुए इंसान है भगवंत मान : मीका सिंह

0
276
Mika Singh Met Bhagwant Mann

Mika Singh Met Bhagwant Mann

बॉलीवुड गायक मीका ने की भगवंत मान से मुलाकात

दिनेश मौदगिल, लुधियाना

भगवंत मान के मुख्यमंत्री बनने से पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में ही नहीं बल्कि बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी काफी उत्साह दिखाई दिया है, क्योंकि एक कलाकार अपनी कला के दम पर अपना नाम बनाने के बाद राजनीतिक क्षेत्र में आया और अपनी मेहनत के कारण पंजाब का मुख्यमंत्री बन गया। भगवंत मान के मुख्यमंत्री बनने के पश्चात बॉलीवुड गायक मीका सिंह भी उत्साहित दिखे और मीका सिंह ने मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत मान के साथ विशेष मुलाकात की। जिसकी तस्वीर उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर शेयर की।

एक ग्रेट मीटिंग रही मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत मान के साथ : मीका सिंह Mika Singh Met Bhagwant Mann

मीका सिंह ने लिखा कि मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत मान के साथ यह एक ग्रेट मीटिंग रही। एक आदमी जिसने एक कलाकार के तौर पर अपने कैरियर की शुरुआत की और अपनी जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव देखे। मीका ने भगवंत मान के बारे में लिखा एक सफल कलाकार जो कलाकारी से पॉलिटिक्स की तरफ टर्न लिया। मैं सोचता हूं कि मुख्यमंत्री बनने के बाद उनमें कुछ बदलाव है और पंजाब के मुख्यमंत्री बन गए हैं । उनसे मिलकर मुझे काफी खुशी महसूस हुई ।भगवंत मान सफल होकर भी अपनी पंजाब की मिट्टी से जुड़े हुए इंसान हैं। उन्होंने भगवंत मान का इस मुलाकात के लिए धन्यवाद भी किया।
यहां जिक्र योग्य है कि मीका सिंह ने पंजाबी गायकी में धूम मचाने के बाद बॉलीवुड में भी अपनी गायकी में एक अलग पहचान बनाई है और बॉलीवुड के टॉप गायकों में मीका सिंह का नाम लिया जाता है।

Mika Singh Met Bhagwant Mann

Read Also : Special Session of Assembly दो मिनट का मौन रख दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए की प्रार्थना

Also Read : खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2021 का शुभंकर जर्सी और गान लॉन्च  

SHARE