नई दिल्ली। हैदराबाद रेप केस ने एक बार फिर से पूरे देश को झकझोर कर रख दिया। लोगों में उबाल था। हैदराबाद में भी भीड़ ने थाने के बाहर जाकर प्रदर्शन किया था। आज सुबह उनका एनकाउंटर पुलिस द्वारा किया गया। वहीं दूसरी ओर 2012 में बर्बरता की हद को पार कर निर्भया के साथ बलात्कार किया गया था। उसकी मां आशा देवी ने भी एक बार फिर इंसाफ की गुहार लगाई और कहा कि मेरी बेटी को भी इंसाफ मिलना चाहिए। अब निर्भया का बलात्कार करने वाले चारों अपराधियों में से एक ने राष्ट्रपति को दया याचिका दी है। गृह मंत्रालय ने एक दोषी विनय शर्मा की दया याचिका की फाइल राष्ट्रपति को भेज दी है। साथ ही गृह मंत्रालय ने राष्ट्रपति से दया याचिका को खारिज करने की अनुशंसा भी की है। गौरतलब है कि दया याचिका को दिल्ली सरकार पहले ही खारिज कर चुकी है। यह जानकारी समाचार एजेंसी ने दी है। निर्भया से 16 दिसंबर 2012 को चलती बस में बेहद भयानक और विभत्स तरीके से सामूहिक दुष्कर्म हुआ था। बुरी तरह जख्मी निर्भया को बाद में अपराधियों ने चलती बस से फेंक दिया था। दिल्ली सरकार ने दया याचिका ऐसे वक्त खारिज की है, जब हैदराबाद में पशु चिकित्सक से दुष्कर्म और हत्या के मामले के कारण समूचे देश में रोष है। बता दें कि निर्भया के बलात्कार के बाद महिला सुरक्षा के लिए निर्भया फंड स्थापित किया गया था लेकिन सरकारों की उदासीनता सामने आई है। निर्भया फंड का प्रयोग कुछ राज्यों में बिलकुल नहीं किया गया जबकि कुछ राज्यों में अपर्याप्त किया गया।
Home पंजाब Uncategorized Mercy petition of Nirbhaya accused sent to President, Center demands dismissal: निर्भया...
Sign in
Welcome! Log into your account
Forgot your password? Get help
Password recovery
Recover your password
A password will be e-mailed to you.