अप्रैल में मई जैसी गर्मी, पारा 41 के पार Mercury Crosses 41

0
359
Mercury Crosses 41

आज समाज डिजिटल, अंबाला:
Mercury Crosses 41 :
प्रदेश में गर्मी का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। लगभग एक दशक के बाद 2-3 अप्रैल के दिन हरियाणा में अधिकतम तापमान 41.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। इससे गर्मी लोगों के पसीने छुड़ाने लगी है। पिछले 15 दिनों से लगातार बढ़ रहे तापमान से लू की बयार चल निकली है। हालांकि शनिवार को हवाओं के चलने के कारण तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।

Read Also : Case Registered Against Those Who Cut legal Colony अवैध कब्जाधारकों के खिलाफ बड़ा एक्शन, सांपला के 74 कब्जाधारकों को थमाया नोटिस

आज 41.5 डिग्री सेल्सियस 2012 में था 37.6 Mercury Crosses 41

आज हालात ये हैं कि अप्रैल के आरंभ में ही मई जैसी गर्मी का अहसास होने लगा है। अधिकतम के साथ न्यूनतम तापमान में भी वृद्धि होने लगी है। शनिवार को अधिकतम तापमान 41.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वर्ष 2012 में इसी दिन तापमान 37.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

इस हफ्ते कोई राहत नहीं Mercury Crosses 41

मौसम विभाग का कहना है कि अप्रैल माह के शुरू में गर्मी इसी तरह बनी रहेगी। 6 अप्रैल तक गर्म और खुश्क मौसम बना रहेगा। पिछले 15 दिनों से तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की गई। मार्च माह में ही अधिकतम तापमान 39 और न्यूनतम 16 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया। इस बार मार्च माह में ही गर्मी ने मई जैसे तेवर दिखाए, जिससे खेतों में काम कर रहे किसानों व दुकानदारों के अलावा छात्रों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

तापमान सामान्य से 5 डिग्री अधिक Mercury Crosses 41

कृषि विश्वविद्यालय मौसम विभाग के अनुसार यह तापमान सामान्य से 5 से 7 डिग्री अधिक है जबकि रात्रि तापमान सामान्य ही चल रहा है। इसका मुख्य कारण मैदानी क्षेत्रों में कोई मौसमी सिस्टम का प्रभाव न होना तथा खुश्क व गर्म पश्चिमी हवाओं का चलना है। मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा राज्य में 6 अप्रैल तक आमतौर पर मौसम गर्म व खुश्क बने रहने की संभावना है, जिससे दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी व रात्रि तापमान सामान्य बने रहने की संभावना है। (Mercury Crosses 41)

Also Read : खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2021 का शुभंकर जर्सी और गान लॉन्च  

SHARE