26 मार्च को ब्राह्मण सभा में आयोजित होगा मेघा हैल्थ कैंप

0
155
Megha Health Camp
Megha Health Camp
  • कार्यक्रम में समाज के विशेष उपलब्धियों वाले 80 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों को किया जाएगा सम्मानित
    नीरज कौशिक, महेंद्रगढ़:
    ब्राह्मण सभा महेंद्रगढ़ कार्यकारिणी की बैठक रविवार को परशुराम भवन‌ महेंद्रगढ में आयोजित की गई। बैठक में कई विषयों पर विचार विमर्श किया गया। ब्राह्मण सभा महेंद्रगढ़ के प्रधान दिनेशचंद्र वैद्य ने बताया कि अगले रविवार 26 मार्च को ब्राह्मण सभा द्वारा अस्सी वर्ष से अधिक आयु के विप्र समाज के बुजुर्गों का सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा।

नव संवत्सर के प्रथम दिन 22 मार्च को सुबह पांच बजे प्रभात फेरी

इसी दिन मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन भी किया जाएगा। जिसमें हड्डी रोग विशेषज्ञ एवं अन्य सामान्य बीमारियों की जांच के लिए स्पेशलिस्ट डॉक्टर्स टीम मौजूद रहेगी। सम्मान समारोह में विशेष उपलब्धियों वाले बुजुर्गों का सम्मान भी किया जाएगा। इस बैठक के आगामी कार्यक्रमों के बारे में विचार विमर्श करते हुए सचिव मनोज गौतम ने बताया कि बाईस मार्च को भारतीय नव वर्ष का शुभारंभ हो रहा है। सनातन धर्म की सभी धार्मिक कार्य और संस्कार इसी भारतीय वर्ष की तिथियों के अनुसार किए जाते हैं। इसलिए सर्व समाज मिलकर नव संवत्सर के प्रथम दिन 22 मार्च को सुबह पांच बजे प्रभात फेरी का आयोजन करेगा। प्रभात फेरी प्रातः पांच बजे ब्राह्मण सभा के ‌परशुराम भवन से शुरू होगी। शहर और इलाके के सर्व समाज के लोग मिलकर इस प्रभात फेरी को निकालेंगे। प्रभात फेरी के साथ-साथ प्रसाद वितरण का कार्यक्रम भी रहेगा। मनोज गौतम ने बताया कि तेईस मार्च को शहीदी दिवस के उपलक्ष में सर्व समाज मिलकर परशुराम भवन में विचार गोष्ठी का आयोजन भी कर रहा है।

भारतवर्ष के वीर शहीदों को नमन करने और उनके जीवन से प्रेरणा लेने के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का आयोजन भी प्रातः ग्यारह बजे परशुराम भवन महेंद्रगढ़ में किया जाएगा। ब्राह्मण सभा की कार्यकारिणी में निर्णय लिया गया कि सभी समाज के लोग इस में सादर आमंत्रित हैं।

ये रहे उपस्थित

इस बैठक में प्रधान दिनेश चंद्र वैद्य, सचिव मनोज गौतम, उप प्रधान सतीश लाटा, उपप्रधान सुरेश शर्मा, सह सचिव सेवानिवृत्त प्रोफेसर विनोद शर्मा, खजांची सेवानिवृत्त मुख्याध्यापक सज्जन शर्मा, कार्यकारिणी सदस्य बीडीसी मेंबर कैलाश शास्त्री बलाइचा, विजय भारद्वाज, भारत विकास परिषद के जिलाध्यक्ष विश्वनाथ मिश्रा, सागरदत्त शर्मा, संतलाल शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार सुशील शर्मा, समाजसेवी सूर्य प्रकाश कौशिक, नरेश जोशी, राजेश दिल्लीवान मुख्याध्यापक, कृष्ण कुमार, मधुकर वशिष्ठ, राधेश्याम शर्मा, सत्यवीर शास्त्री, सुरेश शर्मा झगड़ोली वाले, विष्णु शर्मा, जितेंद्र, नरेश शर्मा नांगल माला, ताराचंद शर्मा, सुभाष तिवाड़ी, वीरेंद्र शर्मा, अशोक शर्मा, लक्ष्मी नारायण कौशिक, मुरारी लाल, गोविंद आदि कार्यकारिणी सदस्य एवं विप्र बंधु उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें : बे- मौसमी बरसात के चलते गेहूं की फसल को बड़ा खतरा

यह भी पढ़ें : कुरुक्षेत्र पुलिस ने एक भगौडे आरोपी को किया गिरफ्तार

यह भी पढ़ें :  राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवकों के लिए आवेदन आमंत्रित

Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE