महेंद्रगढ़ में आयोजित कैंप में 50 दिव्यांगों का मापतौल

0
321
diability
diability

नीरज कौशिक, महेंद्रगढ़:
जिला रेडक्रॉस समिति की ओर से आज महेंद्रगढ़ सामान्य अस्पताल में दिव्यांगों को कृत्रिम उपकरण देने के लिए दिव्यांग पहचान कैंप का अयोजन किया गया। कैंप में 50 दिव्यांगजनों का माप-तौल किया गया। जिला रेडक्रॉस समिति के सचिव बलवान सिंह ने बताया कि 29 जुलाई को रेडक्रॉस सेंट जॉन भवन नारनौल में दिव्यांगजनों के लिए चिन्हित कैंप का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया किसी कारणवश महेंद्रगढ़ व कनीना खंड में आयोजित कैंप में अपना पंजीकरण नहीं करवा पाए वे दिव्यांगजन 29 जुलाई को रेडक्रॉस सेंट जॉन भवन नारनौल में अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि इस कैंप का आयोजन रेडक्रॉस सेंट जॉन भवन नारनौल में सुबह 10 से सायं 4 बजे तक किया जाएगा। दिव्यांगजन पंजीकरण करवाने के लिए अपने साथ अपनी एक फोटो, एक आईडी, विकलांग प्रमाण-पत्र तथा सरपंच द्वारा जारी आय प्रमाण-पत्र साथ लाएं।

SHARE