शिव सेना पंजाब के अध्यक्ष को मातृ शोक, राजकुमारी कपूर का भोग 29 को

0
558

आज समाज नेटवर्क

पटियाला। शहर की प्रमुख समाजसेविका राजकुमारी कपूर का 20 अगस्त को निधन हो गया था। वे 81 वर्ष की थीं। राजकुमारी कपूर की आत्मिक शांति के लिए 29 अगस्त को पटियाला के वीर हकीकत राय स्कूल, राजपुरा कालोनी में अंतिम अरदास और पाठ का भोग दोपहर 1 से 2 बजे तक होगा। अपने जीवन काल में उन्होंने अनेक लोगों और परिवारों की मदद की। वे हमेशा कहती थीं कि जब भी कोई किसी की मदद करे, एक हाथ से दूसरे हाथ को मदद का पता नहीं लगना चाहिए। उनके पति स्व. राजकुमार कपूर पटियाला में सेहत विभाग में हेल्थ अफसर थे और वे भी जीवन पर्यंत समाजिक कार्यों में लीन रहे। राजकुमारी कपूर अपने पीछे संपन्न परिवार छोड़ गई हैं। उनके परिवार में बेटे विजय कपूर जो शिव सेना पंजाब के अध्यक्ष हैं। विजय कपूर इसके साथ ही अंतरराष्टÑीय हिंदू परिषद पंजाब के वरिष्ठ उपाध्यक्ष भी हैं। उनके पुत्र अजय कपूर केके ट्रैक्टर्स के संचालक हैं। पुनीत खन्ना दोहता, जतिंद्र कपूर पोता, आशिष कपूर पोता व अन्य ने गहरा शोक प्रकट किया है। विजय कपूर और अजय कपूर जो स्वयं समाजसेवी हैं ने बताया कि उनके माता-पिता ने प्रारंभ से उनके परिवार में समाजसेवा के संस्कार दिए ताकि दूसरों की मदद की जा सके। पूरा परिवार आज भी सामाजिक कार्यों में अग्रणी पंक्ति में दिखाई देता है।

SHARE