कबीर कालोनी निवासी राजमिस्त्री के ब्लाईंड मर्डर केस का खुलासा

0
336
Mother Strangled her son and Threw her in the Pond
Mother Strangled her son and Threw her in the Pond

संजीव कौशिक, Rohtak News : रोहतक पुलिस की टीम ने कबीर कालोनी निवासी मिस्त्री के ब्लाईंड मर्डर केस को सफलतापूर्वक हल करते हुए वारदात में शामिल रहे आरोपी को बिहार से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपी को आज पेश अदालत कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
ये भी पढ़ें : सभी विद्युतकर्मी गुमनाम कोरोना योद्धा : संजय बतरा

सिर पर कुल्हाड़ी से चोट मारने की वारदात

प्रभारी थाना शहर निरीक्षक देशराज ने बताया कि दिनांक 31.03.2022 को पुलिस को सूचना मिली कि लडाई-झगडे के दौरान घायल हुए कबीर कालोनी निवासी व्यक्ति की दौराने ईलाज मौत हुई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। मृतक व्यक्ति की पहचान कृष्ण पुत्र भरत निवासी कबीर कालोनी के रुप मे हुई। मृतक के बेटे राकेश की शिकायत के आधार पर धारा 302 भा.द.स. के तहत अभियोग अंकित कर जांच शुरु की गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि राकेश के पिता कृष्ण राजमिस्त्री का काम करता है। कृष्ण ने डेयरी मौहल्ला निवासी नरेश पुत्र राज सिंह का नेहरु कालोनी मे मकान बनाने का ठेका लिया हुआ है। दिनांक 30.03.2022 को कृष्ण अपने काम के लिए नरेश के प्लॉट नेहरु कालोनी पर गया हुआ था। सांय करीब 6 बजे राकेश को सूचना मिली की किसी मजदूर ने कृष्ण के सिर पर कुल्हाडी से चोट मारने की वारदात को अंजाम दिया है। चोट लगने से घायल हुए कृष्ण को इलाज के लिए पीजीआईएमएस रोहतक ले जाया गया है। इलाज के दौरान कृष्ण ने दिनांक 31.03.2022 को दम तोड दिया। कुल्हाडी से मारी गई चोटो के कारण कृष्ण की मौत हो गई।

वारदात मे शामिल आरोपी बिहार से गिरफ्तार

मामलें की जांच प्रभारी पुलिस चौकी गऊकरण पी/एसआई सोनू के नेतृत्व में अमल में लाई गई। दौराने जांच दिनांक 06.06.2022 को स.उप.नि. रोहताश के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापेमारी करते हुए वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी राजकुमार महतो पुत्र रामदेव निवासी गांव खजूरी (बिहार) को बिहार के समस्तीपुर शहर से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपी को स्थानीय अदालत में पेश करके राहदारी रिमाण्ड पर हासिल किया गया। आरोपी को दिनांक 09.06.2022 को अदालत रोहतक में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी मजदूर का कार्य करता है। नेहरू कालोनी मे प्लाट पर काम करते समय राजकुमार को कृष्ण के साथ झगड़ा हो गया। राजकुमार ने कुल्हाडी से कृष्ण पर वार किया तथा फरार हो गया। वारदात में लगी चोटों के कारण कृष्ण की मौत हो गई।

ये भी पढ़ें :  मौलिक विज्ञान की पढ़ाई कर पाएं सुरक्षित भविष्य

 

SHARE