Martyrdom day,राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पावटी में शहीदी दिवस मनाया

0
358
आज समाज डिजिटल,पानीपत:
Martyrdom day: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पावटी में शहीदी दिवस पर स्कूल के सभी स्टाफ सदस्यों व बच्चों द्वारा शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर फूल- मालाएं पहना कर उनकी शहादत को याद किया गया। इस अवसर पर स्कूल प्रिंसिपल साहब सिंह रंगा ने भगत सिंह को भारत देश का सच्चा सपूत बताया जिन्होंने इस महान देश की मिट्टी की लाज रखी। Martyrdom day

 

Read More : गर्मियों में कैसे रहें फिट और स्वस्थ, बस रखें इन बातों का ध्यान Stay Healthy in Summer

 

 

Martyrdom day
Martyrdom day

 

Read More : नीम का तेल बाल झडऩे की समस्या से दिलाता है निजात Benefits of Neem Oil

संसद में बम फोड़ कर आजादी की आवाज को बुलंद किया

डॉ रविंद्र डिकाडला प्रदेश अध्यक्ष लेक्चरर एसोसिएशन वेलफेयर ने कहा कि आज हम भगत सिंह जैसे महान सपूतों की वजह से ही खुले आसमान में सांस ले रहे हैं। Martyrdom day उन्होंने न सिर्फ भारत बल्कि पूरे संसार को भारत की महानता का एहसास कराया। उनकी युवा शक्ति ने अंग्रेज सरकार की नींव हिला दी थी। संसद में बम फोड़ कर आजादी की आवाज को बुलंद किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से अशोक गोयल, हरिओम, रामपाल, सतीश पीटी ई, गीता शर्मा, पूनम, सीमा, प्रमिला, सरिता, कैलाश, संतरा आदि रहे। Martyrdom day
SHARE