Marriage Fraud: शादी के नाम पर धोखाधडी करने वाले गिरोह की दो महिला आरोपी गिरफ्तार

0
716
Marriage Fraud
इशिका ठाकुर, करनालः
Marriage Fraud: जिला पुलिस करनाल के थाना घरौंडा की टीम द्वारा रूप्ये लेकर शादी करवाने के नाम पर धोखाधडी करने वाले गिरोह की दो महिलाओं को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। ऐसी ही एक वारदात के संबंध में शिकायतकर्ता सुशील कुमार पुत्र सुरेश कुमार वासी गांव कोहण्ड जिला करनाल ने थाना घरौंडा में एक शिकायत दी।

2 लाख 30 हजार रूप्ये में शादी करवाने को लेकर सौदा हुआ तय Marriage Fraud

जिसमें उसने बताया कि वह कुछ दिन पहले सुशील कुमार वासी क्योडक जिला कैथल से मिला था। जो सुशील उससे कहने लगा कि मेरी हिमाचल पोंटा साहिब में जान पहचान है, मैं रूप्ये लेकर तुम्हारी शादी करवा दुंगा। जिसके बाद दोनों की 2 लाख 30 हजार रूप्ये में शादी करवाने की बात पर सौदा हो गया। शिकायतकर्ता ने 1 लाख रूप्ये एडवांस में दे दिये और बाकी रूप्ये शादी होने के बाद देना तय हुआ था। शिकायतकर्ता 28 फरवरी को अपने परिवार के सदस्यों व सुशील कुमार के साथ शादी करने के लिये पोंटा साहिब से थोडी आगे सटोन शहर में पंहुच गये।
वंहा पर आशीयाना नाम के एक होटल में रीतू नाम की एक महिला ने पूजा नाम की एक लडकी के साथ उसकी शादी करा दी और शिकायतकर्ता ने बाकी 1.30 लाख रूप्ये दे दिये। शादी करने के बाद शिकायतकर्ता अपनी पत्नी के साथ अपने घर आ जाता है और दूसरा पक्ष अपने घर चला जाता है।(Marriage Fraud) शादी के कुछ दिन बाद ही लडकी पक्ष के लोग लडकी को अपने घर घुमा कर ले जाने का दबाव बनाने लगते हैं। जिनकी बातों को देखकर शिकायतकर्ता को शक हुआ तो शिकायतकर्ता को अपने साथ हुई धोखाधडी की सारी बात का खुलासा हुआ। इस संबंध में शिकायतकर्ता के ब्यान पर अज्ञात आरोपी सुशील, रीतू व पूजा के खिलाफ थाना घरौंडा में धारा 420, 406, 120बी आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया गया।
पहले भी शादी के नाम पर धोखाधड़ी कर चुके हैं आरोपी Marriage Fraud

मामले की आगामी तफ्तीश एएसआई कृष्ण कुमार थाना घरौंडा को सौंपी गई। दौराने तफ्तीश कल दिनांक 08 मार्च को टीम के सहयोग से दो महिला आरोपियों 1. माया उर्फ रीतू पत्नी सुमन वासी गांव सिरला जिला पोंटा साहिब हिमाचल प्रदेश व 2. श्यामा उर्फ पूजा पुत्री संतराम वासी गुन्डहा जिला सिरमौर हिमाचल प्रदेश को पोंटा साहिब से गिरफ्तार करके लाया गया।

जांच में खुलासा हुआ कि आरोपियों ने मिलकर करीब एक महिने पहले भी श्यामा उर्फ पूजा नाम की लडकी की शादी 2 लाख रूप्ये में पानीपत के गांव खोजकीपुर के रहने वाले गोवर्धन पुत्र पृथी के साथ भी करवाई थी जो बहाने बनाकर वापिस अपने घर आ गई थी। दोनों आरोपियों को आज पेश अदालत करके दो दिन के पुलिस रिमाण्ड पर लिया गया है। दौराने रिमाण्ड आरोपियों से गहनता से पूछताछ की जायेगी व इस वारदात में संलिप्त अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया जायेगा और धोखाधडी की रकम को बरामद किया जायेगा। आरोपियों की अन्य वारदातों में भी संलिप्ता का पता लगाया जायेगा।
SHARE