नए साल पर नगर निगम शहरवासियों को देगा कई सौगात Many Gifts For Residents Of Yamunanagar

0
634
Many Gifts For Residents Of Yamunanagar
Many Gifts For Residents Of Yamunanagar

प्रभजीतसिंह लक्की, यमुनानगर:
Many Gifts For Residents Of Yamunanagar: नए साल में नगर निगम शहरवासियों को कई सौगातें दे जा रहा हैं। नगर निगम की ओर से जहां शहर में करोड़ों रुपये के विकास कार्य करवाएं जाएंगे। वहीं, शहरवासियों के लिए कई बड़े प्रोजेक्ट तैयार किए जाएंगे। हर वार्ड में करोड़ों रुपये की लागत से पक्की सड़कों और अंडरग्राउंड नालियों का निर्माण किया जाएगा। बरसाती पानी की निकासी के स्ट्रॉम वाटर ड्रेन बनाई जाएगी।

सौगात-1 28.28 करोड़ से बनेगा निगम का भवन Many Gifts For Residents Of Yamunanagar

नए साल पर नगर निगम को नए भवन मिलने भी उम्मीद है। 28.28 करोड़ की लागत से बनने वाला निगम का नया भवन पंचायत भवन के पीछे खाली पड़ी जमीन में बनाने की योजना है। लंबे समय से यह मामला कोर्ट में चल रहा था। लेकिन अब महापौर मदन चौहान ने हस्ताक्षेप कर ग्रामीणों का समझाया है। जल्द ही इसका निर्माण शुरू किया जाएगा। पंचकुला की एक एजेंसी निगम कार्यालय के भवन का निर्माण करेगी। यह भवन आधुनिक सुविधाओं से परिपूर्ण होगा। पंचायत भवन के पीछे बनने वाला यह भवन जगाधरी व यमुनानगर का संयुक्त निगम कार्यालय होगा। इससे दोनों शहरवासियों को जगाधरी से यमुनानगर व यमुनानगर से जगाधरी की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। एक ही छत के नीचे दोनों शहरों के बाशिंदों को सुविधाएं मिलेगी।

Many Gifts For Residents Of Yamunanagar
Many Gifts For Residents Of Yamunanagar

सौगात -2 बरसाती पानी से नहीं होगा जलभराव, प्रोजेक्ट होगा पूरा Many Gifts For Residents Of Yamunanagar

नए साल पर शहर की प्रोफेसर कॉलोनी समेत दर्जनों कॉलोनियों में बरसाती पानी के जलभराव से निजात मिलेगी। क्योंकि बरसाती पानी की निकासी के लिए कन्हैया साहिब चौक से डिच ड्रेन तक नगर निगम अमरुत योजना के तहत डाली जा रही स्टॉर्म वाटर पाइप लाइन का काम पूरा कर लिया जाएगा। करीब 11.84 करोड़ की लागत से डाली जा रही पाइप लाइन का काम अंतिम चरण में है। स्टॉर्म वाटर पाइप लाइन का काम पूरा होने से शहर में बरसाती पानी की निकासी की समस्या दूर हो जाएगी। इसके अलावा वार्ड 12 के बाड़ी माजरा में 19.60 लाख की लागत से बनाए जा रहे पंपिंग स्टेशन व जगाधरी वर्कशॉप रोड पर हीरा वाशिंग सेंटर के पास 59.77 लाख की लागत से मध्यवर्ती पंपिंग स्टेशन का काम भी पूरा किया जाएगा।

सौगात- 3 नियमित हुई 69 कॉलोनियों होंगी विकसित Many Gifts For Residents Of Yamunanagar

नए साल में नियमित हुई 69 कॉलोनियां विकसित होंगी। निगम की ओर से इन कॉलोनियों में पक्की गलियां, अंडरग्राउंड नालियां व अन्य विकास कार्य करवाएं जाएंगे। निगम की ओर से नियमित हुई कॉलोनियों के विकास के लिए वार्ड नंबर एक में 89.71 लाख, वार्ड पांच में 141.37 लाख, वार्ड 11 की शांति कॉलोनी में 171.84 लाख, वार्ड 11 की ही मायापुरी, गधौली, लाल विहार, सुंदर नगर में 176.95 लाख, वार्ड 12 में 222.55 लाख, वार्ड 21 में 228.36 लाख और वार्ड 22 में 239.29 लाख रुपये के टेंडर लगाए हुए है। नए साल में इन कॉलोनियों में विकास कार्य किए जाएंगे।

सौगात – 4 शहरवासियों को मिलेगा हाईटेक वेंडिंग जोन Many Gifts For Residents Of Yamunanagar
Many Gifts For Residents Of Yamunanagar
Many Gifts For Residents Of Yamunanagar

नए साल में जगाधरी के गणेश नगर में शहरवासियों को प्रदेश का पहला हाईटेक वेंडिंग जोन मिलेगा। यह वेंडिंग जोन जल्द ही बनकर तैयार होगा। 80 लाख की लागत से बन रहा यह वेंडिंग जोन अनेक आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा।   यहां जगाधरी एरिया के 400 से अधिक स्ट्रीट वेंडर काम कर सकेंगे। इससे जहां शहरवासियों को एक ही स्थान पर जरूरत का सामान मिल सकेगा। वहीं, सड़कों पर स्ट्रीट वेंडर्स खड़े होने से लगने वाले जाम व शहरवासियों को होनी वाली परेशानियों से निजात मिल सकेगी। इसके अलावा शहर में तीन अन्य स्थानों पर भी स्ट्रीट वेंडिंग जोन बनाए जा रहे है।

सौगात-5 निगम की सीमाओं पर बनेगा स्वागत द्वार Many Gifts For Residents Of Yamunanagar

नए साल पर नगर निगम की सीमाओं पर महापुरुषों के नाम से बनाए जा रहे स्वागत द्वारों की भी सौगत मिलेगी। निगम की सीमाओं पर बनने वाले चार स्वागत द्वारों में से सहारनपुर रोड पर पांसरा के नजदीक बनने वाले यमुना स्वागत द्वार का काम शुरू कर दिया गया है। इसके अलावा अंबाला रोड पर कैल, कुरुक्षेत्र रोड पर औरंगाबाद व जगाधरी पावंटा साहिब मार्ग पर मानकपुर के नजदीक स्वागत द्वार बनाए जाने है। प्रत्येक स्वागत द्वार पर 40 से 45 लाख के बीच खर्च आने का अनुमान है।

सौगात-6 वार्ड की पक्की गलियां व अंडरग्राउंड नालियां बनेगी Many Gifts For Residents Of Yamunanagar

नए साल में प्रत्येक वार्ड में कच्ची व क्षतिग्रस्त गलियों व अंडरग्राउंड नालियों का निर्माण किया जाएगा। प्रत्येक वार्ड पर नगर निगम इन गलियों व नालियों के निर्माण पर करोड़ों रुपये खर्च करने की तैयारी में है। निगम की ओर से कुछ वार्डों में गलियों व नालियों के निर्माण करने के एस्टीमेट तैयार कर टेंडर जारी किए गए है। कुछ वार्डों में गलियों को पक्का करने का काम किया जा रहा है। जिन वार्डों में गलियां कच्ची व क्षतिग्रस्त है। उनके एस्टीमेट तैयार किए जा रहे है। महापौर मदन चौहान का कहना है कि नए साल में सभी वार्डों में पक्की गलियां बनाई जाएंगी।

सौगात-7 बाड़ी माजरा व गधौली में बनेंगे आधुनिक सामुदायिक केंद्र Many Gifts For Residents Of Yamunanagar

नगर निगम द्वारा शहर में कई आधुनिक सामुदायिक केंद्रों का निर्माण किया जाएगा। 247.03 लाख रुपये की लागत से गांव गधौली और 247.51 लाख रुपये की लागत से बाड़ी माजरा गांव में आधुनिक सामुदायिक केंद्रों का निर्माण किया जाएगा। दोनों सामुदायिक केंद्रों के निर्माण के लिए निगम द्वारा टेंडर जारी कर दिया गया है। इसके अलावा निगम द्वारा अन्य सामुदायिक केंद्रों को भी आधुनिक किया जाएगा। इन केंद्रों में पार्षद रूम, ड्रेसिंग रूम, बेड रूम व रसोई व शोचालयों का निर्माण किया जाएगा।

नए साल पर नगर निगम शहरवासियों को अनेक सौगातें देने जा रहा है। निगम द्वारा हर वार्ड में पक्की गलियों व नालियां बनाई जाएगी। नगर निगम का नया भवन, प्रदेश का पहला आधुनिक वेंडिंग जोन, 69 कॉलोनियों का विकास, आधुनिक सामुदायिक केंद्र, स्ट्रॉम वाटर पाइप लाइन का काम व अन्य परियोजनाओं को पूरा कर लिया जाएगा। इनके अलावा भी शहर में करोड़ों रुपये के विकास कार्य करवाएंगे जाएंगे।
– मदन चौहान, महापौर, नगर निगम।

SHARE