Karnal Lok Sabha BJP Candidate Manohar Lal : 29 मार्च को पानीपत शहरी विधानसभा के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे मनोहर लाल : विधायक हरविन्द्र कल्याण

0
47
Karnal Lok Sabha BJP Candidate Manohar Lal
  • इस बार के आम चुनाव के लिए युवा वर्ग में है विशेष उत्साह : उमेश शर्मा
  • लोकसभा चुनाव 2024 के दृष्टिगत जिला में सभी मतदान केन्द्रों पर 187 शक्ति केंद्र प्रमुख तैनात : दुष्यंत भट्ट
  • मनोहर लाल की बदौलत बदल गई है शहर की सूरत : विधायक प्रमोद विज

Aaj Samaj (आज समाज),Karnal Lok Sabha BJP Candidate Manohar Lal,पानीपत : भाजपा जिला कार्यालय जीटी रोड पानीपत में पानीपत जिला की सभी चारों विधानसभा क्षेत्रों के भाजपा पदाधिकारियों की बैठक का आयोजन किया गया। इन चारों बैठकों की अध्यक्षता करनाल लोकसभा क्षेत्र के चुनाव संयोजक एवं घरौंडा विधायक हरविन्द्र कल्याण ने की। भाजपा जिला प्रभारी उमेश शर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष दुष्यंत भट्ट और पानीपत शहरी विधायक प्रमोद विज ने भी बैठक को संबोधित किया।

29 -30  मार्च को कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे सीएम 

बैठक को संबोधित करते हुए विधायक हरविन्द्र कल्याण ने कहा कि करनाल लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार एवं पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल 29 मार्च शुक्रवार को पानीपत शहरी विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इसी क्रम में 30 मार्च को समालखा में पहले कार्यकर्ता सम्मेलन को, इसराना में दूसरे कार्यकर्ता सम्मेलन को और पानीपत ग्रामीण में तीसरे कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे।  लोकसभा चुनाव संयोजक एवं विधायक हरविन्द्र कल्याण ने कहा कि भाजपा के वरिष्ठ नेता गजेंद्र सलूजा को पानीपत ग्रामीण, वरिष्ठ भाजपा नेता लोकेश नांगरू को इसराना विधानसभा क्षेत्र, वरिष्ठ नेता मेघराज गुप्ता को समालखा विधानसभा क्षेत्र और वरिष्ठ नेता विनोद छोक्कर को पानीपत शहरी विधानसभा क्षेत्र का चुनाव प्रभारी बनाया गया है। उन्होंने कुशल संगठनकर्ता पं. दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार को याद करते हुए कहा कि जो पौधा इन महान आत्माओं ने लगाया था वह आज वटवृक्ष बनकर अपनी शीतल छाया प्रदान कर रहा है। यही कारण है कि आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनैतिक बन गई है।

आम चुनाव पहले के मुकाबले ज्यादा रोचक होगा

पानीपत ग्रामीण विधानसभा चुनाव प्रभारी गजेंद्र सलूजा ने चुनाव संयोजक हरविन्द्र कल्याण को आश्वासन देते हुए कहा कि सभी विधानसभाओं के चुनाव प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र में जाकर पार्टी हित में दिन-रात कार्य करेंगे और भाजपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएंगे। उन्होंने कहा कि इस बार का आम चुनाव पहले के मुकाबले ज्यादा रोचक होगा, क्योंकि पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल करनाल लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी बनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि युवा वर्ग में विशेष उत्साह देखने में आया है क्योंकि मनोहर सरकार ने भर्तियों में पूरी पारदर्शिता अपनाते हुए गरीब परिवारों के प्रतिभाशाली युवकों को बिना सिफारिश एचसीएस, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, डीएसपी और बीडीओ जैसे उच्च पदों पर नियुक्तियां प्रदान की हैं।

सभी पदाधिकारियों को सौंप दी गई हैं जिम्मेवारियां : भट्ट

भाजपा जिला अध्यक्ष दुष्यंत भट्ट ने कहा है कि  भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कल्याणकारी नीतियों का ही परिणाम है कि भाजपा की लोकप्रियता प्रतिदिन बढ़ रही है। जब से उन्होंने कार्यभार ग्रहण किया है तब से ही प्रतिदिन विभिन्न पार्टियों के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। उन्होंने कहा कि भाजपा के सभी पदाधिकारियों को जिम्मेवारियां भी सौंप दी गई हैं।  उन्होंने कहा कि पानीपत जिला में कुल 870 मतदान केंद्र है और इन सभी मतदान केंद्रों पर भाजपा के बूथ अध्यक्ष और पन्ना प्रमुख कार्य कर रहे हैं वहीं पानीपत जिला में 187 शक्ति केंद्र बनाए गए हैं  और इन शक्ति केंद्रों के अध्यक्ष अपने-अपने क्षत्रों के मंडल अध्यक्षों को साथ लेकर इन मतदान केंद्रों का दौरा भी कर रहे हैं।

शहर की सूरत बदल गई : विज 

पानीपत शहर विधायक प्रमोद विज ने कहा कि पूर्व सीएम मनोहर लाल ने अपने लगभग साढ़े नौ साल के कार्यकाल में पानीपत को अनेक परियोजनाएं दी जिनका परिणाम यह हुआ कि शहर की सूरत बदल गई है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अनुरोध किया कि अब समय है कि हम मनोहर लाल द्वारा करवाए विकास कार्यों के बदले उन्हें पूर्ण सहयोग देते हुए पार्टी हित में अधिकतम मतदान करवाकर उनके नाम रिकॉर्ड दर्ज करवाएं।

ये रहे मौजूद 

बैठक में पूर्व मेयर अवनीत कौर, जिला महामंत्री कृष्ण छोक्कर, रोशन लाल माहला, रघुनाथ कश्यप, डॉ. हेमा रमन, पूर्व पार्षद विजय जैन , नवीन भाटिया, मनीष जावा, चांद भाटिया, सुनील, कृष्ण आर्य, राममेहर मलिक, धर्मपाल जागलान, तरुण गांधी, देवेंद्र दत्ता, संदीप दहिया, देव मलिक, टेकराम मराठा, गजेन्द्र सिंह, सुरेश गुंबर, समालखा नगर परिषद चेयरमैन अशोक कुच्छल, ऋषिपाल रावल, सुनील सोनी, सत्यवान शेरा, भाजपा विस्तारक कश्मीर खासा, ओम दत्त आर्य और हरीश कटारिया सहित मौजूद रहे।
SHARE