चंडीगढ़ : मनमोहन गुप्ता मोनी का नाटक संग्रह “उसका लौटना ” प्रकाशित

0
501
Manmohan Gupta Moni
Manmohan Gupta Moni

आज समाज डिजिटल, चंडीगढ़ :
हरियाणा साहित्य अकादमी द्वारा राज्य स्तरीय देशबंधु पुरस्कार से सम्मानित लेखक मनमोहन गुप्ता मोनी का नाटक संग्रह “उसका लौटना ” प्रकाशित हुआ है। इसमें छह नाटक सम्मिलित है। इसका एक नाटक ” उसका लौटना “आज से 21 वर्ष पूर्व दूरदर्शन के विभिन्न केंद्रों से टेलीफिल्म के रूप में प्रसारित हो चुका है। अनेकों बार इसका दूरदर्शन के विभिन्न केंद्रों से पुन:प्रसारण हुआ। मनमोहन गुप्ता मोनी ने बताया कि पुस्तक में शामिल नाटक “जहां से चले थे ” देश के विभिन्न भागों में दिखाया जा चुका है। चंडीगढ़ में इसका इसका निर्देशन एनएसडी के निदेशक देवेंद्र अंकुर ने भी किया था जिसमें थियेटर के नामी कलाकारों ने भाग लिया था। पिछले दिनों मुंबई में टिकट पर इसको दिखाया गया था। इसकी टिकट “बुक माय शो” उपलब्ध थीं। मोनी कई फिल्मों और सीरियलों के लिए लेखन कार्य भी कर चुके हैं। शीघ्र रिलीज होने वाली फिल्म “शामिल” के दो गीत भी मोनी ने लिखे हैं।
इससे पूर्व मोनी के नाटक नई दिल्ली में श्री राम सेंटर लखनऊ, मुंबई, चंडीगढ़ आदि जगहों पर मंचित होते रहते हैं। मोनी की एक टेलीफिल्म “कच्ची अमिया वाला पेड़” का निर्माण जालंधर दूरदर्शन द्वारा भी किया गया था। यह टेलीफिल्म भी चर्चा में रही। उन्होंने बताया कि इस पुस्तक में बच्चों के लिए भी ” नेकी की दीवार” और “पेटी नंबर 8” दो नाटक हैं। मोनी के एक नाटक “सावित्री” को भी हरियाणा लोक संपर्क एवं सांस्कृतिक विभाग द्वारा प्रथम पुरस्कार मिल चुका है। उनकी इससे पूर्व 8 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। उनकी पुस्तकों पर शोध कार्य भी हो चुके हैं। मोनी कई फिल्मों और सीरियलों के लिए लेखन कार्य भी कर चुके हैं।

SHARE