मल्लिकार्जुन खड़गे होंगे कांग्रेस के नए अध्यक्ष, शशि थरूर ने मानी हार

0
396
New Congress President

आज समाज डिजिटल, New Congress President  : भारत की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी कांग्रेस को आज नया अध्यक्ष मिला है। मल्लिकार्जुन खड़गे 6800 से अधिक वोटों से आगे हैं। कुल 9385 नेताओं ने 17 अक्तूबर को वोट डाला था।

शाम तक परिणाम आने की उम्मीद है। लेकिन शशि थरूर ने अपनी हार स्वीकार कर ली है। जानकारी के मुताबिक, खड़गे को 7897 वोट मिले। जबकि शशि थरूर को 1072 वोट ही मिल सके। इस दौरान 416 वोट रद्द भी किए गए।

पत्र लीक होने पर शशि थरूर नाराज

कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए मल्लिकार्जुन खड़गे के मुकाबले खड़ने शशि थरूर ने चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाने वाला पत्र लीक होने को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि यह गलत बात है कि सीईए को लिखा एक आंतरिक पत्र मीडिया में लीक कर दिया गया। यह चुनाव कांग्रेस को मजबूत करने के लिए है न कि बांटने के लिए। उम्मीद है कि सलमान सोज के स्पष्टीकरण से अनावश्यक विवाद खत्म हो जाएगा।

24 साल बाद गैर गांधी अध्यक्ष

गौरतलब है कि कांग्रेस को 24 साल बाद गैर गांधी अध्यक्ष मिल गया है। बता दें कि इस बार गांधी परिवार की तरफ से कोई भी सदस्य अध्यक्ष पद की रेस में शामिल नहीं था। इससे पहले सीताराम केसरी ऐसे अध्यक्ष थे, जो गांधी परिवार से नहीं थे। वहीं कांग्रेस पार्टी के 137 साल के इतिहास में छठी बार अध्यक्ष पद के लिए चुनाव हुआ है। पार्टी महासचिव जयराम रमेश के मुताबिक, अध्यक्ष पद के लिए अब तक 1939, 1950, 1977, 1997 और 2000 में चुनाव हुए हैं।

ये भी पढ़ें : Global Hunger Index Report 2022 : भारत में भूखमरी श्रीलंका और पाकिस्तान से ज्यादा, चिंता बढ़ा रही ये रिपोर्ट

ये भी पढ़ें : Himachal Pradesh Assembly Election : भाजपा ने जारी की 62 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, 5 महिलाएं शामिल

ये भी पढ़ें : ‘ये रिश्ता क्या कहलाता’ फेम वैशाली ठक्कर की आत्महत्या, सुसाइड नोट से खुलेगा मौत का राज

Connect With Us: Twitter Facebook
SHARE